सत्य के साथ • आपके साथरविवार, 8 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Delhi Building Collapse: दिल्ली में इमारतें नहीं, निगम का भ्रष्टाचार और प्रशासनिक व्यवस्था ढह रही है : श्याम सुन्दर अग्रवालFood Adulteration: मिलावट के खिलाफ मुख्यमंत्री का सड़क पर उतरना जन स्वास्थ्य के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता का प्रमाण : रोमेश चंद्र गुप्ताFood Adulteration: मुख्यमंत्री की सक्रियता से मिलावटखोरों में मचेगा हड़कंप, जनता की सेहत से समझौता नहीं करेगी सरकार : गुरमीत सिंह सूराPoland Shooting: क्राकोव के मुख्य बाजार में कार से अंधाधुंध फायरिंग, छह लोगों की मौत, 15 घायल; हमलावर गिरफ्तारIND vs NZ: छोटे लक्ष्य का पीछा करने में छूटे भारत के पसीने, दूसरे वनडे में चार रन से जीतकर सीरीज में 2-0 की बढ़तSharad Pawar Health Update: शरद पवार की सेहत में सुधार, तीन दिन बाद मुंबई के अस्पताल से मिली छुट्टी; घर पर जारी रहेगा इलाजSonia Gandhi Memoir: मोदी सरकार पर लोकतंत्र को नुकसान पहुंचाने का आरोप, आपातकाल और राजीव गांधी से रिश्ते पर भी बोलीं सोनिया; भाजपा का पलटवारBismillah Khan House: पुश्तैनी मकान पर बुलडोजर चलने के अखिलेश यादव के दावे को परिवार ने नकारा, खुद करा रहा पुनर्निर्माण; भूतल पर बनेगा संग्रहालय

स्वास्थ्य मंत्री सौरभ भारद्वाज ने,दिल्ली में H3N2 इन्फ्लूएंजा को लेकर एडवाइजरी जारी की

3 मिनट पढ़ें
Advertisement

“हाथ धोते रहें, मास्क पहनना अभी…”, दिल्ली में H3N2 इन्फ्लूएंजा को लेकर एडवाइजरी जारी

स्वास्थ्य मंत्री सौरभ भारद्वाज ने H3N2 वायरस को लेकर एडवाइजरी जारी की है. उन्‍होंने कहा कि अधिकारियों को राष्ट्रीय राजधानी में ‘इन्फ्लूएंजा’ वायरस के मामलों का पता लगाने के लिए शीघ्र जांच करने का निर्देश दिया है.

सौरभ भारद्वाज ने H3N2 वायरस को लेकर एडवाइजरी जारी की

देशभर में एच3एन2 (H3N2) इन्फ्लूएंजा के मामलों में लगातार इजाफा हो रहा है. इस बीच दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सौरभ भारद्वाज ने H3N2 वायरस को लेकर एडवाइजरी जारी की है. दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सौरभ भारद्वाज ने शुक्रवार को कहा कि शहर की सरकार ने अधिकारियों को राष्ट्रीय राजधानी में ‘इन्फ्लूएंजा’ वायरस के मामलों का पता लगाने के लिए शीघ्र जांच करने का निर्देश दिया है. भारद्वाज ने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि ‘इन्फ्लुएंजा’ वायरस के मामले मार्च के अंत तक आमतौर पर कम हो जाते हैं लेकिन, इस बार देश के कई हिस्सों में बड़ी संख्या में इसके मामले सामने आए हैं.

सौरभ भारद्वाज ने कहा, “जिन लोगों को गंभीर अस्थमा या कोविड-19 है, वे सबसे अधिक इन्फ्लुएंजा की चपेट में आए. पांच वर्ष से कम उम्र के बच्चों और 65 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्गों को ज्यादा एहतियात बरतने की जरूरत है.” दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि केंद्र ने छह राज्यों को कोविड परामर्श जारी किया है, उसमें दिल्ली शामिल नहीं है. हालांकि, हम इन्फ्लुएंजा को फैलने से रोकने के लिए परामर्श जारी कर रहे हैं.

उन्होंने कहा, “इन्फ्लुएंजा के मामलों का पता लगाने के लिए अधिकारियों को जल्द जांच करने के निर्देश दिए गए हैं. दिल्ली के अस्पतालों में ज्यादा मामले नहीं हैं, लेकिन हम सतर्क हैं और स्थिति पर गहरी नजर बनाए हुए हैं.” भारद्वाज ने यह भी कहा कि सरकार की मास्क पहनना अनिवार्य करने की कोई योजना नहीं है. सार्वजनिक स्थानों पर जाने से बचने, बार-बार हाथ धोने आदि जैसे एहतियाती कदम उठाने पर अभी ध्यान दिया जा रहा है.

दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री ने जारी की ये एडवाइजरी

Advertisement

1. 60 साल से अधिक उम्र और पुरानी लंग्स की बीमारी से जूझ रहे लोगों को सावधान रहने की जरूरत.

2. केंद्र सरकार ने एडवाइजरी जारी की है कि 6 राज्यों में कोरोना वायरस संक्रमण बढ़ रहा है हालांकि, उस लिस्ट में दिल्ली का नाम शामिल नहीं है.

3. अगर बेहद जरूरी न हो तो लोग भीड़भाड़ वाली जगहों पर जाने से बचें.

4. अगर आपको खांसी-जुखाम है, तो पब्लिक जगहों पर सरफेस को टच ना करें.

5. हाथ धोना इस बार भी काम आएगा, इसलिए समय-समय पर हाथ धोते रहें.

6. हाथों को नाक और आंखों पर ना लगाएं.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *