सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 27 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

अखिलेश बोले- आजम खान पर सब झूठे मुकदमे लगे, पुलिस प्रशासन BJP के इशारे पर कर रहा काम

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने शनिवार को कहा कि पुलिस प्रशासन भारतीय जनता पार्टी के इशारे पर काम कर रहा है। आजम खान पर सब झूठे मुकदमे लगे हैं, अगर पुलिस के अधिकारी भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी बन जाएंगे उनसे आप क्या न्याय की उम्मीद करेंगे?

 

अखिलेश यादव ने कहा कि मैं भारतीय जनता पार्टी के लोगों से पूछना चाहता हूं कि एलआईसी, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया और ना जाने कितनी संस्थाओं का पैसा अपने सबसे प्रिय उद्योगपति को लगा दिया। आज कई लाख करोड़ रुपए का घाटा हो गया है। क्या अधिकारियों को जेल भेजा जाएगा?

 

अखिलेश यादव ने कहा, जब से BJP की सरकार आई है। अन्याय लगातार बढ़ता जा रहा है। प्रशासन BJP के इशारे पर काम कर रहा है, कई जगहों पर उनका कार्यकर्ता बनकर काम कर रहा है। मेरे एक पूर्व प्रत्याशी को कल रात पुलिस पकड़ कर ले गई और अब कोई फोन नहीं उठा रहा है।

 

Advertisement

अखिलेश यादव ने कहा, मैं भाजपा से पूछना चाहता हूं कि LIC, SBI में जो जनता का पैसा है उसे आपने अपने पसंदीदा उद्योगपति को दे दिया, क्या आरोपियों पर कार्रवाई होगी? आम लोगों का पैसा चला गया और सरकार कहती है कि हम निवेश लाएंगे।

समाजवादी पार्टी के लोगों पर झूठे मुकदमे लगे हैं। ये भारतीय जनता पार्टी ने जो नई परंपरा चलाई है यह लोकतंत्र के लिए खतरा पैदा कर रही है। लोकतंत्र में यह स्वस्थ व्यवहार नहीं है कि आप अपने पॉलिटिकल लोगों पर झूठे मुकदमे लगाएं।

 

रामपुर में पुलिस ने लोगों को वोट डालने के लिए निकलने नहीं दिया, क्या लोकतंत्र में ऐसे चुनाव होता है?” भाजपा से जनता बहुत निराश है। यह बजट सरकार का विदाई बजट था। इसके बाद सरकार की विदाई तय है। भारतीय जनता पार्टी के लोग कागज लेकर घूमते हैं अगर कोई टाई पहने, सूट पहने दिख जाए उससे एमओयू कर लेते हैं। 5 लाख करोड़ रुपए का निवेश तो जमीन पर पहुंचा नहीं अब न जाने तैयारी है कितने लाख करोड़ रुपए की। क्या यह जमीन पर पहुंचेगा? भाजपा जनता को धोखा दे रही है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *