सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 27 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

गणतंत्र दिवस की परेड से पहले दिल्ली पुलिस ने दो संदिग्ध खालिस्तानी आतंकी दबोचे

3 मिनट पढ़ें
Advertisement

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने गणतंत्र दिवस की परेड से पहले दो और संदिग्ध आतंकियों को गिरफ्तार किया है। इनकी पहचान पंजाब के गुरदासपुर के रहने वाले जगबीर उर्फ जग्गा और गुरप्रीत के रूप में हुई है। दोनों चचेरे भाई हैं। ये पंजाब में आतंकी वारदात की साजिश रच रहे थे। पंजाब के एक राजनेता भी इनके निशाने पर थे। दिल्ली पुलिस ने इन्हें पटियाला हाउस कोर्ट में पेश किया, जहां से दोनों को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। जानकारी के मुताबिक, राजन भाटी पंजाब का बहुत बड़ा ड्रग्स और आर्म्स सप्लायर है जो कनाडा और दूसरे देशों में फैले लंडा हरिके के ऑपरेशन को पंजाब से ऑपरेट कर रहा था। चीना भी ड्रग्स की सप्लाई से जुड़ा हुआ है। पंजाब पुलिस ने हाल ही में राजन के दो खास गुर्गों हरजसनीत और कमलजीत सिंह को गिरफ्तार किया था। उनके पास से बड़ी मात्रा में हथियार बरामद हुए थे।

बता दें कि राजन के खिलाफ मोहाली में केस दर्ज किया गया है। उस पर पहले से 15 आपराधिक मामले चंडीगढ़ और पंजाब में दर्ज हैं, इसमें रेप, मर्डर और छेड़खानी के केस भी है। उस पर डीएसपी पर फायरिंग करने का भी आरोप है। एक बार वो कोर्ट से पुलिस को चकमा देकर भाग चुका है। राजन गुरदासपुर का रहने वाला है। दिल्ली में गणतंत्र दिवस को लेकर सुरक्षा के तगड़े बंदोबस्त किए गए हैं। दिल्ली पुलिस ने गणतंत्र दिवस समारोह से पहले दिल्ली में अतिरिक्त चौकियां तैनात की हैं। साथ ही आतंकवाद रोधी उपाय भी तेज कर दिए हैं। दिल्ली पुलिस का कहना है कि गश्त बढ़ा दी गई है। सभी सहायक पुलिस आयुक्त और स्टेशन हाउस ऑफिसर रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन और मार्केट वेलफेयर एसोसिएशन के सदस्यों के साथ बैठक कर रहे हैं। उन्हें गणतंत्र दिवस के लिए सुरक्षा उपायों के बारे में जानकारी दे रहे हैं।

Advertisement

पुलिस ने दिल्ली के आम लोगों से भी सतर्क रहने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि के बारे में सूचित करने की गुजारिश की है। अधिकारियों ने बताया कि दिल्ली पुलिस भी सोशल मीडिया पर लोगों के बीच जागरूकता पैदा कर रही है। लोगों से किसी भी संदिग्ध व्यक्ति, गतिविधि या पोस्ट के बारे में सतर्क रहने को कहा गया है। लोगों को किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर पुलिस को सूचित करने की सलाह दी गई है। दिल्ली के लोगों को किरायेदारों और नौकरों का सत्यापन करने को कहा गया है। पुलिस का कहना है कि होटलों, गेस्ट हाउसों और ‘धर्मशालाओं’ में औचक निरीक्षण किया जा रहा है ताकि सुनिश्चित किया जा सके कि कोई संदिग्ध या असामाजिक तत्व अवैध रूप से कहीं छिपा तो नहीं है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *