Home राजनीति पंजाब में कांग्रेस को बड़ा झटका, मनप्रीत बादल पार्टी छोड़ बीजेपी में...

पंजाब में कांग्रेस को बड़ा झटका, मनप्रीत बादल पार्टी छोड़ बीजेपी में हुए शामिल

0
137

मनप्रीत बादल ने केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल की मजूदगी में भगवा पार्टी को जॉइन किया। इस मौके पर पीयूष गोयल ने कहा कि मनप्रीत बादल के आने से पंजाब में बीजेपी को मजबूती मिलेगी। बीजेपी ज्वॉइन करने के बाद मनप्रीत बादल ने कहा, “मुझे राजनीति में 30 साल गुजर गए हैं। इन 30 सालों में बहुत कम ऐसे मौके मिले हैं जब किसी शेर से मुलाकात हुई। कुछ दिन पहले मेरी एक शेर से मुलाकात हुई, जो भारत के गृहमंत्री हैं। उन्होंने मुझसे कहा कि पंजाब ने भारत के लिए 400 हमले झेले हैं और हम पंजाब को अपने हाल में नहीं छोड़ेंगे। हम पंजाब को संवारेंगे, सुधारेंगे और इसका वकार वापस दिलाएंगे।” उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व पर भरोसा जताते हुए दुनिया में भारत की बढ़ती साख की भी बात की।

बता दें कि बीजेपी इससे पहले यहां कैप्टन अमरेंदर सिंह, सुनील जाखड़ सहित करीब एक दर्जन कांग्रेस नेताओं को अपने पाले में कर चुकी है। अब कांग्रेस के सीनियर नेता और पूर्व वित्तमंत्री मनप्रीत बादल ने भी बीजेपी ज्वॉइन कर लिया है। मनप्रीत बादल ने अपना इस्तीफा राहुल गांधी को भेजा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here