सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 27 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

भाजपा, आरएसएस का देश की सभी संस्थाओं पर नियंत्रण : राहुल गांधी

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी ने मंगलवार को आरोप लगाया कि आरएसएस तथा भाजपा का देश की सभी संस्थाओं पर नियंत्रण है और दावा किया कि देश के मीडिया, नौकरशाही, निर्वाचन आयोग और न्यायपालिका पर ‘‘दबाव’’ है। गांधी ने पंजाब की आम आदमी पार्टी की सरकार पर भी तंज कसते हुए कहा कि पंजाब का शासन पंजाब से ही चलाया जाना चाहिए, दिल्ली से नहीं। राहुल गांधी ने पत्रकारों से कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और भारतीय जनता पार्टी   द्वारा देश की संस्थाओं को नियंत्रित किया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया, ‘‘ आज आरएसएस और भाजपा द्वारा सभी संस्थाओं को नियंत्रित किया जा रहा है। सभी संस्थाओं पर दबाव हैं। प्रेस दबाव में है, नौकरशाही दबाव में है, निर्वाचन आयोग दबाव में है, वे न्यायपालिक पर भी दबाव डालते हैं।’’

गांधी ने कहा, ‘‘ लड़ाई एक राजनीतिक दल की दूसरे राजनीतिक दल से नहीं है। अब यह लड़ाई देश की संस्थाओं और विपक्ष के बीच है।’’ उन्होंने दावा किया कि देश में अब सामान्य लोकतांत्रिक प्रक्रियांए गायब हैं। भगवंत मान पर किए गए एक सवाल के जवाब में राहुल गांधी ने कहा कि उन्होंने पंजाब के मुख्यमंत्री से कहा था कि पंजाब केवल पंजाब से ही चलाया जा सकता है। गांधी ने कहा, ‘‘ यह ऐतिहासिक तथ्य है। अगर इसे दिल्ली से चलाया जाएगा तो पंजाब के लोग इसे स्वीकार नहीं करेंगे।’’

Advertisement

कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ अभी पंजाब से गुजर रही है। राहुल गांधी ने सोमवार को मान से कहा था कि उन्हें किसी के हाथ की कठपुतली नहीं बनना चाहिए और स्वतंत्र रूप से राज्य चलाना चाहिए। मान ने इस टिप्पणी पर पलटवार करते हुए कहा कि उन्हें जनता ने मुख्यमंत्री बनाया है और याद दिलाया कि कैसे कांग्रेस ने अमरिंदर सिंह को पद से हटाकर उनका ‘‘अपमान’’ किया था।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *