सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 27 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

CM योगी आदित्यनाथ ने चढ़ाई आस्था की पहली खिचड़ी, सभी के लोकमंगल की भी कामना की

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मकर संक्रांति के पावन पर्व पर रविवार सुबह चार बजे गुरु गोरखनाथ को नाथ पंथ की विशिष्ट परंपरा के अनुसार पुण्य काल में आस्था की पहली खिचड़ी चढ़ाई और लोकमंगल की कामना की। उसके बाद नेपाल राजवंश की ओर से खिचड़ी चढ़ाई गई। यह जानकारी रविवार को यहां लखनऊ में जारी एक आधिकारिक बयान में दी गयी। उल्लेखनीय है कि योगी आदित्यनाथ गोरक्षपीठ के महंत हैं और मकर संक्रांति के पर्व पर गोरखनाथ मंदिर में विख्यात खिचड़ी मेले का आयोजन होता है जो एक माह तक चलता है। इस आस्था के पर्व पर पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार और नेपाल के श्रद्धालु मंदिर में आते हैं।बयान के अनुसार योगी और नेपाल के राजवंश की ओर से खिचड़ी चढ़ाने के बाद फिर नाथ योगियों, साधु संतों ने खिचड़ी चढ़ाकर पूजा अर्चना की। इसके साथ मंदिर के गर्भगृह के पट को आमजन के लिए खोल दिया गया और लोक आस्था की पवित्र खिचड़ी चढ़ाने की शुरुआत हो गई। लाखों की संख्या में उमड़े श्रद्धालुओं द्वारा खिचड़ी चढ़ाने और मंगल कामना का सिलसिला शुरू हो गया।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री एवं गोरक्षपीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ ने नाथपंथ की परंपरा के अनुसार जमीन पर बैठकर गुरु गोरखनाथ को प्रणाम किया और फिर विधिवत पूजन करके गोरक्षपीठ की ओर से खिचड़ी चढ़ाई। उसके बाद त्रेतायुग से प्रज्ज्वलित अखण्ड ज्योति का पूजन करके आशीर्वाद लिया। मकर संक्रांति के पावन पर्व पर गुरु गोरखनाथ को लोक आस्था की खिचड़ी चढ़ाने लाखों श्रद्धालु कड़ाके की ठंड के बीच गोरखनाथ मंदिर पहुंचे। सुख समृद्धि एवं आरोग्य की मंगल कामना को लेकर उत्तर प्रदेश, बिहार समेत अन्य राज्यों और पड़ोसी देश नेपाल से आए श्रद्धालुओं ने रविवार सुबह चार बजे के बाद कतारबद्ध होकर गुरु गोरखनाथ को श्रद्धा की खिचड़ी चढ़ाई। इसके बाद श्रद्धालुओं ने मंदिर परिसर स्थित सभी देवी देवताओं के विग्रहों का पूजन करके ब्रह्मलीन महंत बाबा गंभीरनाथ, ब्रह्मलीन महंत दिग्विजयनाथ एवं ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ की समाधि पर माथा टेक का आशीर्वाद लिया। इस दौरान गुरु गोरखनाथ की जय जयकार से पूरा मंदिर प्रांगण गूंज उठा।

Advertisement

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *