सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 27 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

कांग्रेस नेता अजय राय को स्मृति ईरानी पर ‘टिप्पणी’ करना पड़ गया भारी

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

उत्तर प्रदेश कांग्रेस के नेता अजय राय का बयान उनके लिए मुश्किलें खड़ी कर सकता है। राष्ट्रीय महिला आयोग ने कांग्रेस नेता अजय राय की तरफ से केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी के खिलाफ की गई अभद्र टिप्पणी पर संज्ञान लिया है। आयोग ने मामले में सुनवाई निर्धारित की है और अजय राय को 28 दिसंबर को दोपहर 12 बजे पेश होने के लिए नोटिस भेजा है। इस बीच स्मृति ईरानी पर की गई टिप्पणी के बाद अपने बयान पर अजय राय अभी भी कायम हैं। अजय राय ने कहा कि, ‘मैं माफी क्यों मांगू।”कांग्रेस नेता अजय राय ने कहा कि, ”मेरा किसी का अपमान करने का इरादा नहीं था। ये हमारी बोलचाल की भाषा है जिसका अर्थ है कि कोई अचानक प्रकट होता है और कुछ कहता है और फिर गायब हो जाता है। ये असंसदीय भाषा नहीं है। तो मैं क्यों माफी मांगूं?”

दरअसल, अजय राय ने सोमवार को तंज कसते हुए कहा था कि, ”स्मृति ईरानी सिर्फ ‘लटके-झटके’ दिखाने के लिए अमेठी आती हैं।” राय सोमवार को राब‌र्ट्सगंज स्थित शाही पैलेस में पत्रकारों से बात कर रहे थे। अजय राय ने कहा था, ”कश्मीर से कन्याकुमारी तक भारत जोड़ो यात्रा को हर वर्ग का समर्थन मिल रहा है। इससे साफ हो चुका है कि राहुल गांधी ही देश के अगले पीएम होंगे।” अजय राय यहां तक कह दिया कि, ”मैं भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चुनौती देता हूं कि उन्हें अबकी वाराणसी से लोकसभा चुनाव में परास्त करूंगा। मोदी जब पीएम नहीं थे तब मुझे उनके खिलाफ 76 हजार वोट मिले थे। जब वो पीएम रहते हुए चुनाव लड़े तो मुझे एक लाख 54 हजार मत मिले। इस बार उन्हें हार का मुंह देखना होगा।”

Advertisement

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *