सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 27 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

भाजपा नेता राम कदम ने कहा, महाराष्ट्र में पठान मूवी को नहीं चलने दिया जाएगा

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

अभिनेता शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण की फिल्म पठान का गाना बेशर्म रंग रिलीज होते ही विवादों में घिर गया है। कुछ लोग फिल्म पर प्रतिबंध तक लगाने की मांग कर रहे हैं। इसी बीच महाराष्ट्र में भाजपा नेता राम कदम भी खुलकर पठान के विरोध में उतर गए हैं। राम कदम ने कहा देश का साधू-संत के अलावा सोशल मीडिया पर लोग और कई हिंदू संगठन इस फिल्म का विरोध कर रहे हैं। महाराष्ट्र में अभी हिंदुत्व विचारधारा वाली सरकार है। बेहतर होगा कि फिल्म निर्माता अपना रुख स्पष्ट करें। उन्होंने अगले ट्वीट में लिखा कि हिंदुत्व का अपमान करने वाली कोई भी फिल्म हो या सीरियल हो वहां महाराष्ट्र में नहीं चल पाएगी। जेएनयू धारी क्या जनेऊ धारी विचारधारा को जानबूझकर आहत करने का क्या ये दुस्साहस है? शाहरुख ने अपनी फिल्म के गाने पर हुए विवाद को लेकर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि दुनिया चाहे कुछ भी करें लेकिन मेरे जैसे लोग हमेशा सकारात्मक रहने वाले हैं। मैंने कहीं पढ़ा है कि सोशल मीडिया के इस्तेमाल से नकारात्मकता बढ़ती है। इसके चलते भेदभाव और बांटने की प्रवृत्ति में भी बढ़ोत्तरी होती है।

Advertisement

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *