सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 27 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

गुजरात चुनाव में ऐतिहासिक जीत पर पीएम मोदी का भव्य स्वागत

3 मिनट पढ़ें
Advertisement

भाजपा की संसदीय दल की बुधवार को बैठक हुई इसमें गुजरात की ऐतिहासिक जीत के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का भव्य स्वागत हुआ। संसद के शीतकालीन सत्र में भाजपा संसदीय दल की पहली बैठक थी। बैठक में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा सहित कई केंद्रीय मंत्रियों और पार्टी सांसदों ने हिस्सा लिया। संसदीय सौंध में हुई बैठक में प्रधानमंत्री के पहुंचते ही जोरदार तालियों से उनका स्वागत किया गया। इसके बाद भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा ने माला पहनाकर उनका स्वागत किया। बैठक के बाद संसदीय कार्यमंत्री प्रह्लाद जोशी ने बताया कि प्रधानमंत्री ने गुजरात की ऐतिहासिक जीत का श्रेय भाजपा की प्रदेश इकाई और उसके अध्यक्ष सी आर पाटिल के साथ ही पार्टी की संगठनात्मक मजबूती को दिया।

सूत्रों के मुताबिक पीएम मोदी ने बैठक में कहा कि यदि संगठन मजबूत होता हैतब जीत कैसे संभव बन सकती है भाजपा की गुजरात इकाई इसका एक उदाहरण है। बैठक में सी आर पाटील की प्रधानमंत्री द्वारा की गई सराहना को इस रूप में भी देखा जा रहा है कि आने वाले दिनों में पार्टी उन्हें कोई अहम जिम्मेदारी दे सकती है। पाटिल को प्रधानमंत्री मोदी का बेहद करीबी और विश्वसनीय सहयोगी माना जाता है। प्रधानमंत्री ने इस मौके पर भाजपा अध्यक्ष नड्डा की भी सराहना की। अपने संबोधन के दौरान प्रधानमंत्री ने भारत के जी-20 की अध्यक्षता मिलने का भी जिक्र किया और सांसदों से अगले साल होने वाली शिखर बैठक से पहले देश भर में विभिन्न कार्यक्रमों के आयोजन में लोगों को शामिल करने के लिए नवोन्मेषी विचारों के साथ आने को कहा।

Advertisement

बैठक के बाद संवाददाताओं को संबोधित करते हुए संसदीय कार्यमंत्री प्रह्लाद जोशी ने बताया कि प्रधानमंत्री ने गुजरात की ऐतिहासिक जीत का श्रेय भाजपा की प्रदेश इकाई और उसके अध्यक्ष सी आर पाटिल के साथ ही पार्टी की संगठनात्मक मजबूती को दिया। सूत्रों के मुताबिक मोदी ने बैठक में कहा कि यदि संगठन मजबूत होता है तो जीत कैसे संभव बनाई जा सकती है, भाजपा की गुजरात इकाई इसका एक उदाहरण है। बैठक में सी आर पाटिल की प्रधानमंत्री द्वारा की गई सराहना को इस रूप में भी देखा जा रहा है कि आने वाले दिनों में पार्टी में उनका कद बढ़ सकता है। पाटिल को प्रधानमंत्री मोदी का बेहद करीबी और विश्वसनीय सहयोगी माना जाता है। प्रधानमंत्री ने इस अवसर पर भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा की भी सराहना की।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *