Home राजनीति मैनपुरी में डिंपल यादव की प्रचंड जीत, शिवपाल की पार्टी सपा में...

मैनपुरी में डिंपल यादव की प्रचंड जीत, शिवपाल की पार्टी सपा में शामिल

0
168

उत्तर प्रदेश की मैनपुरी लोकसभा सीट के उपचुनाव में सपा प्रत्याशी डिंपल यादव ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की है। मतगणना के बाद प्रशासन ने उन्हें विजयी घोषित किया। डिंपल यादव ने 288461 वोटों से भाजपा प्रत्याशी रघुराज सिंह शाक्य को हराया है। डिंपल यादव ने 618120 वोट हासिल किए हैं, जबकि भाजपा प्रत्याशी रघुराज शाक्य को 329659 मत मिले हैं। डिंपल को 64.08 प्रतिशत और रघुराज शाक्य को 34.18 फीसदी वोट मिले हैं। इसी बीच अखिलेश के चाचा शिवपाल मुलायम सिंह की समाधी स्थल पहुंचे और बोले जिसका जलवा कायम उसका नाम मुलायम है। इसके बाद शिवपाल यादव को अखिलेश ने सपा का झंडा दिया है। सपा नेता सैफई में एकत्र हुए हैं। इस दौरान अखिलेश यादव ने चाचा शिवपाल के पैर छूकर उनका आशीर्वाद लिया। शिवपाल के भतीजे और जिला पंचायत अध्यक्ष अभिषेक उर्फ अंशुल यादव ने उनकी गाड़ी से प्रसपा झंडा निकालकर सपा का झंडा लगा दिया। फिलहाल शिवपाल यादव की तरफ से इस बात का औपचारिक ऐलान होना अभी बाकी है। इससे पहले मैनपुरी में प्रचंड बढ़त के बाद इटावा सपा प्रमुख अखिलेश यादव और शिवपाल यादव इटावा पहुंचे। सबसे पहले अखिलेश यादव मुलायम सिंह की समाधि स्थल पर पहुंचे। उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। उसके बाद वह सीधे चाचा शिवपाल यादव से मिलने पहुंचे। मैनपुरी में डिंपल यादव की प्रचंड जीत में सबसे बड़ा योगदान शिवपाल यादव के क्षेत्र जसवंतनगर का रहा है। वही इस बार का सबसे ज्यादा उलटफेर आजम खान का गढ़ माने जाने वाले रामपुर में हुआ है। यहां 71 साल बाद कमल खिला है। भाजपा प्रत्याशी आकाश सक्सेना ने आजम के करीबी आसिम रजा को 25,703 वोटों से हरा दिया है। उधर, खतौली विधानसभा सीट पर सपा-रालोद गठबंधन के मदन भैया की जीत हुई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here