सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 27 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

अंबेडकर का भगवा पोस्टर लगाने के आरोप में हिंदू संगठन का नेता गिरफ्तार

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

बीआर अंबेडकर का भगवा पोस्टर लगाने के आरोप में एक तमिल समर्थक हिंदू समूह के नेता को मंगलवार रात तमिलनाडु के कुंभकोणम से गिरफ्तार कर लिया गया। पोस्टर में बीआर अंबेडकर को भगवा शर्ट पहने और माथे पर पवित्र भस्म लगाए दिखाया गया है। गिरफ्तार नेता की पहचान हिंदू मक्कल काची  के महासचिव गुरुमूर्ति के रूप में की गई है।

गुरुमूर्ति की गिरफ्तारी सांसद थोल थिरुमावलवन के ट्वीट के बाद हुई जिन्होंने इस घटना को निंदनीय बताया। थिरुमावलवन ने ट्वीट करते हुए लिखा था कि पोस्टर ने अंबेडकर का भगवाकरण किया जिन्होंने विष्णु या ब्रह्मा की प्रार्थना करने से इनकार कर दिया। थिरुमावलवन ने लिखा ऐसे धार्मिक कट्टरपंथी जिन्होंने अंबेडकर को भगवा शर्ट और माथे पर पवित्र विभूति के साथ चित्रित किया है, उन्हें तुरंत गिरफ्तार किया जाना चाहिए।

Advertisement

हालांकि, हिंदू मक्कल काची के एक नेता ने कहा कि समूह ने जागरूकता पैदा करने के लिए बीआर अंबेडकर का भगवाकरण किया था। अंबेडकर एक भगवा प्रेमी थे क्योंकि उन्होंने बौद्ध धर्म अपना लिया था, जिसका भगवा प्रतीक है। हिंदू मक्कल काची नेता, अर्जुन संपत ने कहा कि हमने थिरुमावलवन के खिलाफ जागरूकता पैदा करने के लिए अंबेडकर का भगवाकरण किया।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *