Home देश दुनिया छत्तीसगढ़ में बड़ा हादसा, खुदाई के दौरान खदान में दबकर 7 की...

छत्तीसगढ़ में बड़ा हादसा, खुदाई के दौरान खदान में दबकर 7 की मौत

0
231

छत्तीसगढ़ में बड़ा हादसा देखने को मिला है। राज्य के जगदलपुर इलाके से 11 किलोमीटर दूर ग्राम मालगांव में एक खदान अचानक धंस जाने से कई ग्रामीण फंस गए हैं। हादसे से 7 लोगों की मौत होने की बात सामने आई है। जानकारी के अनुसार फिलहाल इस खदान में 12 से ज्यादा ग्रामीण फंसे होने की आशंका है, जिन्हें निकालने का काम जारी है। पुलिस और एसडीआरएफ की टीम रेस्क्यू आपरेशन में लगी है। बताया जा रहा है की जैसे ही खदान धंसी, चारों ओर चीख पुकार मच गई। पुलिस को खबर मिलने के बाद एसडीआरएफ को भी मौके पर बुला लिया गया है। अब जेसीबी की मदद से खदान की मिट्टी को हटाने का कार्य चल रहा है।

मिली जानकरी के मुताबिक छुईखदान में खुदाई के दौरान मिट्टी धंसने से 7 मजदूरों की मौत हुई है। मलबे में और भी लोगों के दबे होने की आशंका है। जेसीबी की मदद से सभी को निकालने को बाहर निकालने की कोशिश की जा रही है। मौके पर एसडीआरएफ और जिला पुलिस मौजूद है। सभी मजदूर खदान में काम कर रहे थे। इसी दौरान मलबा इन मजदूरों के ऊपर धंस गया और जिसके नीचे दबकर 6 महिला और एक पुरुष की मौत हो गई। जानकारी मिल रही है कि आसपास के महिलाएं घर की लिपाई पुताई के लिए छुई मिट्टी का उपयोग करती हैं, और मुरूम खदान में यह मिट्टी पाई जाती है ऐसे में कुछ दिनों से महिलाएं यहां से छुई मिट्टी निकाल रही थी, लेकिन आज अचानक पूरा मलबा उनके ऊपर धंस गया और इस मलबे के नीचे दबकर इनकी मौत हो गई।

जानकारी के मुताबिक अब तक 7 लोगों को रेस्क्यू किया जा चुका है। वहीं 5 और लोगों के खदान में फंसे होने की आशंका। अनुमान है कि 30 से 45 मिनट में बाकी फंसे लोगों को भी निकाल लिया जाएगा। इस हादसे पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दुख व्यक्त किया है। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा, ‘जगदलपुर के मालगांव में एक खदान में हादसे के दौरान श्रमिकों की दुखद मृत्यु का समाचार मिला है। ईश्वर दिवंगत श्रमिकों की आत्मा को शांति एवं उनके परिवारों को हिम्मत दे। साथ ही घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूं। अन्य फंसे हुए लोग सुरक्षित निकलें, ऐसी प्रार्थना है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here