सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 27 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

एक दिसंबर 2022 को जी20 समूह की अध्यक्षता ग्रहण करेगा भारत

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

भारत आधिकारिक तौर पर एक दिसंबर 2022 को जी20 समूह की अध्यक्षता ग्रहण करेगा। भारत एक वर्ष के लिए जी20 का अध्यक्ष होगा और इस दौरान देश में 55 अलग-अलग जगहों पर संगठन की 200 से ज्यादा बैठकें होंगी। कश्मीर में भी जी-20 की बैठक आयोजित होगी। यह पहली बार है कि जी-20 का कोई मेजबान देश 50 से अधिक शहरों में बैठक करेगा। इसके पहले चीन ने 14 और इंडोनेशिया ने 20 से अधिक शहरो में जी-20 बैठक का आयोजन किया था। इतना ही नहीं यह पिछले 75 साल में भारत का सबसे बड़ा अंतर्राष्ट्रीय आयोजन भी होगा। एक दिसंबर से भारत की जी20 अध्यक्षता की शुरुआत होगी।

मोदी सरकार ने जी20 समूह की भारत की मेजबानी में अगले एक वर्ष में होने वाली बैठकों की भारत की योजना एवं उसकी तैयारियों को लेकर नेताओं को जानकारी देने पांच दिसंबर को सर्वदलीय बैठक भी बुलाई है। संसदीय मामलों के मंत्री प्रह्लाद जोशी ने 40 दलों के अध्यक्षों को आमंत्रित किया है जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी मौजूद रहने वाले हैं। सूत्रों ने बताया कि राष्ट्रपति भवन में होने वाली बैठक में विदेश मंत्री एस जयशंकर के हिस्सा लेने की संभावना है।

Advertisement

जी-20 में अर्जेंटीना ऑस्ट्रेलियाब्राजील कनाडा चीन फ्रांस जर्मनी भारत इंडोनेशिया इटली जापान दक्षिण कोरिया मैक्सिको रूस सऊदी अरब दक्षिण अफ्रीका तुर्कि ब्रिटेन अमेरिका और यूरोपीय संघ (ईयू) शामिल हैं। इस महीने इंडोनेशिया की अध्यक्षता में बाली में जी20 समूह की शिखर बैठक हुई थी जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हिस्सा लिया था।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *