Home Breaking News तिरुवनंतपुरम के विझिंजम में पुलिस थाने पर हमला, 29 पुलिसकर्मी घायल

तिरुवनंतपुरम के विझिंजम में पुलिस थाने पर हमला, 29 पुलिसकर्मी घायल

0
224

केरल के दक्षिणी भाग में अडानी समूह द्वारा विकसित किए जा रहे सरकार के बंदरगाह निर्माण को लेकर प्रदर्शन शुरू हो गया है। प्रदर्शनकारियों के एक समूह ने विझिंजम पुलिस स्टेशन पर हमला कर दिया। लैटिन कैथोलिक चर्च के नेतृत्व में हुए हिंसक विरोध में कम से कम 29 पुलिसकर्मी घायल हो गए और कई पुलिस वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। रिपोर्ट के मुताबिक इस घटना में अब तक कम से कम 29 पुलिसकर्मी घायल हो गए हैं, जबकि पुलिस के कई वाहन क्षतिग्रस्त कर दिए गये हैं। हिंसक भीड़ ने पुलिस की 4 जीप, 2 वैन और 20 मोटरसाइकिलों को क्षतिग्रस्त कर दिया। रिपोर्ट में बताया गया है कि प्रदर्शनकारियों ने पुलिस थाने पर भी हमला किया और थाने के कार्यालय कक्ष में फर्नीचर और अन्य दस्तावेजों सहित कई सामग्रियों को नष्ट कर दिया। रिपोर्ट में ये भी बताया जा रहा है कि दो पुलिसकर्मी की हालत गंभीर है। घायल अधिकारियों में सहायक आयुक्त और विझिंजम स्टेशन के प्रभारी निरीक्षक शामिल हैं। लैटिन कैथोलिक चर्च के नेतृत्व में आंदोलनकारियों की भीड़ ने अडानी बंदरगाह के निर्माण के विरोध में रविवार रात विझिंजम पुलिस थाने पर हमला कर दिया। जिसमें कम से कम 29 पुलिसकर्मी घायल हो गए और पुलिस वाहनों को नुकसान पहुंचाया गया। भीड़ ने डंडों और ईंटों से पुलिस स्टेशन को निशाना बनाया। 26 नवंबर को हिंसक विरोध प्रदर्शन के सिलसिले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार करने और अन्य को हिरासत में लेने के विरोध में पुलिसकर्मियों पर हमला किया गया। विशेष शाखा के एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि घटना में 29 पुलिसकर्मी घायल हुए हैं। उन्हें विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। प्रदर्शनकारियों ने मौके पर मौजूद मीडियाकर्मियों पर भी हमला किया। एक पत्रकार का कैमरा क्षतिग्रस्त कर दिया और उनका मोबाइल छीन लिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here