सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 27 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

मायावती का हमला, कहा अब अपनी हार के लिए क्या बहाना बनाएगी सपा

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

बहुजन समाज पार्टी की अध्यक्ष मायावती ने गोला गोकर्णनाथ विधानसभा उपचुनाव को लेकर सपा पर हमला बोला और कहा कि अब सपा अपनी इस हार के लिए कौन सा नया बहाना बनाएगी। मायावती ने ट्वीट कर कहा कि यूपी के लखीमपुर खीरी की गोला गोकर्णनाथ विधानसभा उपचुनाव भाजपा की जीत से ज्यादा सपा की 34,298 वोटों से करारी हार के लिए काफी चर्चा में है। बीएसपी जब अधिकांशत: उपचुनाव नहीं लड़ती है और यहां भी चुनाव मैदान में नहीं थी, तो अब सपा अपनी इस हार के लिए कौन सा नया बहाना बनाएगी?

उन्होंने आगे कहा कि अब अगले महीने मैनपुरी लोकसभा व रामपुर विधानसभा के लिए उपचुनाव में, आजमगढ़ की तरह ही, सपा के सामने अपनी इन पुरानी सीटों को बचाने की चुनौती है। देखना होगा कि क्या सपा ये सीटें भाजपा को हराकर पुन: जीत पाएगी या फिर वह भाजपा को हराने में सक्षम नहीं है, यह पुन: साबित होगा।

Advertisement

ज्ञात हो कि यूपी के लखीमपुर की गोला गोकर्णनाथ से भाजपा विधायक अरविद गिरी के दिवंगत होने के बाद खाली हुई इस सीट पर तीन नवंबर को उपचुनाव हुए थे। इस सीट पर काउंटिंग के दौरान पहले राउंड से ही भाजपा प्रत्याशी ने बढ़त बनाए रखी थी। अंतिम राउंड की मतगणना के बाद भाजपा के उम्मीदवार अमन गिरि ने 34,298 मतों के भारी अंतर से जीत दर्ज की। अंतिम व 32वां राउंड पूरा होने के बाद भाजपा के अमन गिरि को 1,24,810 और सपा के विनय तिवारी 90512 मत मिले।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *