सत्य के साथ • आपके साथरविवार, 22 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Delhi Railway Development: केंद्र व दिल्ली सरकार मिलकर कर रही है दिल्ली के विकास के लिए कार्य : राजकुमार बल्लनIndia Biennale 2026: इंडिया बिएनाले से अंतरराष्ट्रीय सांस्कृतिक मानचित्र पर नई पहचान बनाएगी दिल्ली : विनोद जायसDelhi Pollution, Delhi Air Pollution, Ramesh Chandra Gupta, Rekha Gupta Government, Delhi GovernmenYuzvendra Chahal BJP: क्रिकेटर युजवेंद्र चहल भाजपा में शामिल, ओबीसी मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में बने विशेष आमंत्रित सदस्यPM Modi Gold Price: पीएम मोदी बोले- लोगों ने मेरी बात मानी, सोना कम खरीदा और पैसे बचे; बताया कैसे घटे दामAmit Shah Kashmir: अमित शाह बोले- कश्मीर घाटी में अब एक भी स्थानीय आतंकी नहीं, पुलवामा में मारा गया आखिरी लश्कर आतंकीAndhra Pradesh Car Accident: पेलुरु के पास नहर में गिरी बारातियों की कार, 4 लोगों की मौत; नवविवाहित जोड़ा बचाKurla Couple Assault: कुर्ला गार्डन में कपल से मारपीट: छह नाबालिग आरोपी दो हफ्ते के लिए सुधार गृह भेजे गए

Kedarnath Crash: केदारनाथ में बड़ा हादसा, हेलिकॉप्टर क्रैश में 7 लोगों की मौत

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

उत्तराखंड में आज बड़ा हादसा हो गया। केदारनाथ धाम में दोपहर करीब 12 बजे हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया। बताया जा रहा है कि हादसा केदारनाथ से दो किलोमीटर पहले गरुड़चट्टी में हुआ। हेलीकॉप्टर आर्यन कंपनी का बताया जा रहा है। हादसा केदारनाथ से वापस लौटते समय गरुड़चट्टी के पास हुआ। उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण के सीईओ एवं अपर सचिव सी रविशंकर ने हादसे में पायलट समेत सात लोगों की मौत की पुष्टि की है। सूचना मिलते ही रेस्क्यू के लिए टीम रवाना हो गई है। कोहरे में उड़ान भरना दुर्घटना की वजह बताई जा रही। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने केदारनाथ धाम में हुए हादसे पर दुख जताया।उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा ‘केदारनाथ के समीप गरुड़ चट्टी में दुर्भाग्यपूर्ण हेलीकॉप्टर क्रैश में कुछ लोगों के हताहत होने का अत्यंत दु:खद समाचार प्राप्त हुआ है। राहत और बचाव कार्य हेतु SDRF और जिला प्रशासन की टीम घटनास्थल पर पहुंच चुकी है। इस दु:खद घटना के विस्तृत जांच के आदेश दे दिए गए। पुलिस के साथ-साथ एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची है। इधर नागिरक एवं उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने भी ट्वीट कर इस हादसे पर दुख जताया है। केंद्रीय मंत्री ने ट्वीट करते हुए कहा कि केदारनाथ में हेलिकॉप्टर का दुर्घटनाग्रस्त होना दुर्भाग्यपूर्ण है। हम राज्य सरकार के टच में है और हादसे में नुकसान का आंकलन कर रहे हैं। हम लगातार हालात पर नजर बनाकर रख रहे हैं। मृतकों को लेकर जो जानकारी सामने आई है उसके मुताबिक मृतकों में तीन लोग गुजरात के रहने वाले बताए जा रहे हैं। अन्य मृतकों की पहचान की कोशिश की जा रही है। मृतकों में पायलट अनिल सिंह के साथ ही यात्री पूर्वा रम्या, कार्तिक बोराद, सुजाता, उर्वी, प्रेम कुमार, काला के तौर पर शिनाख्त हुई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यालय की तरफ से भी ट्वीट करते हुए केदारनाथ में हेलिकॉप्टर क्रैश की घटना पर दुख जताया गया है।

Advertisement

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *