सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 27 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

MP में चिकित्सा शिक्षा की पढ़ाई हिंदी में, अमित शाह ने 3 पुस्तकों का किया विमोचन

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

मध्य प्रदेश में चिकित्सा शिक्षा के लिए रविवार का दिन बड़ा है। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने भोपाल में चिकित्सा शिक्षा की हिंदी भाषा की तीन पुस्तकों का विमोचन कर नई इबारत लिखी है। गृहमंत्री शाह ने राजधानी के लाल परेड मैदान में आयोजित समारोह में एमबीबीएस प्रथम वर्ष की एनाटॉमी, फिजियोलॉजी एवं बायो केमिस्ट्री की हिन्दी में बन कर तैयार हुई पुस्तकों का विमोचन करते हुए आज के दिन को महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि जब भी इतिहास लिखा जाएगा आज का दिन स्वर्ण अक्षरों से लिखा जाएगा। इससे पहले केंद्रीय गृहमंत्री शाह विशेष विमान से भोपाल पहुंचे। स्टेट हैंगर पर उनका मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा व अन्य नेताओं और मंत्रियों ने जोरदार स्वागत किया। उसके बाद शाह ने वहां मौजूद कार्यकर्ताओं का अभिवादन स्वीकार किया और उसके बाद हेलीकॉप्टर से लाल परेड मैदान के लिए प्रस्थान कर गए। इस समारोह के बाद गृहमंत्री शाह ग्वालियर के लिए प्रस्थान कर जाएंगे, जहां वे दोपहर तीन बजे राजमाता विजयराजे सिंधिया हवाई अडडे पर नए टर्मिनल का शिलान्यास करेंगे। यहां एक जनसभा को भी संबोधित करने वाले हैं। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि देश में पहली बार एमबीबीएस की पढ़ाई हिन्दी में होगी। यह एक सामाजिक क्रांति है। अब गरीब, मध्यम वर्गीय और किसान का बेटा-बेटी भी हिन्दी में पढा़ई कर सकेगा। मध्यप्रदेश एक नया इतिहास रचने जा रहा है। मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के संकल्प को पूरा करने की दिशा में मध्यप्रदेश आगे बढ़ रहा है। मध्यप्रदेश मेडिकल की पढ़ाई हिन्दी भाषा में कराने वाला देश का पहला राज्य बनेगा।

Advertisement

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *