सत्य के साथ • आपके साथबुधवार, 11 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Rampur Murder: 2008 CRPF कैंप हमले के दोषी मोहम्मद शरीफ की गोली मारकर हत्या, बाइक सवार हमलावरों ने बेटे के सामने बरसाईं गोलियांMurder Case: दिल्ली में पत्नी से कथित अवैध संबंधों के शक में हत्या, प्रसाद नगर पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तारBhopal Molestation Case: भोपाल में राह चलती युवतियों से अश्लील हरकत करने वाला आरोपी गिरफ्तार, 50 CCTV कैमरे खंगालकर पुलिस ने 48 घंटे में दबोचाRiver Tourism: दिल्ली में शुरू हुई ‘नमो यमुना क्रूज सफारी’, CM रेखा गुप्ता ने किया उद्घाटन, छठ से पहले दिल्लीवासियों को मिला बड़ा तोहफाUP BJP Ticket Distribution: यूपी में भाजपा 50 से अधिक विधायकों के काट सकती है टिकट, 40 फीसदी तक पुराने चेहरों को बदलने की तैयारीDelhi Pollution: AQI सही या आंकड़ों में गड़बड़ी? दिल्ली के प्रदूषण पर कांग्रेस और AAP ने भाजपा सरकार से मांगा जवाबJalaun Road Accident: भाई दूज पर दर्दनाक हादसे में उजड़ा परिवार, तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, पिता और दो मासूम बच्चों की मौत, मां गंभीरRohini Murder: दिल्ली के रोहिणी में चाकू से गोदकर 35 वर्षीय युवक की हत्या, यूनिटी वन मॉल के पास वारदात से मचा हड़कंप

IND vs Western Australia XI: भारतीय टीम को वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया के हाथों मिली हार

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

भारत और वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया इलेवन के बीच गुरुवार 13 अक्टूबर को पर्थ में दूसरा वार्मअप मैच खेला गया। इस टी20 मैच में भारतीय टीम को करारी हार का सामना करना पड़ा। ऑस्ट्रेलिया में अगले सप्ताह से शुरू हो रहे टी20 वर्ल्ड कप 2022 के लिए भारतीय टीम की तैयारियों को झटका लगा है। इससे टीम को सबक लेना होगा कि आने वाले दो वार्मअप मैचों में और फिर पाकिस्तान के खिलाफ 23 अक्टूबर को क्या रणनीति अपनानी होगी। इस मैच की बात करें तो भारत को केएल राहुल की कप्तानी में 36 रन से हार का सामना करना पड़ा। केएल राहुल ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी थी। ऐसे में वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया इलेवन ने 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 168 रन बनाए थे, जिसमें निक हॉबसन की 64 रन की पारी और डार्सी शॉर्ट की 52 रन की पारी शामिल थी। भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा इस मैच में खेले जरूर, लेकिन वो बल्लेबाजी के लिए नहीं उतरे। भारतीय गेंदबाजी की बात करें तो रविचंद्रन अश्विन से सर्वाधिक 3 विकेट लिए, इसके अलावा हर्षल पटेल ने 2 जबकि अर्शदीप सिंह ने 3 ओवर में 25 रन देकर 1 विकेट झटके। पहले प्रैक्टिस मैच में टीम इंडिया ने जीत दर्ज की थी लेकिन यहां बल्लेबाजों के लचर प्रदर्शन के कारण उसे हार का सामना करना पड़ा। पहले वॉर्म-अप मैच में सूर्यकुमार यादव ने अच्छी पारी खेली थी। लेकिन इस मैच में वह टीम का हिस्सा नहीं थे। उनके अलावा युजवेंद्र चहल और विराट कोहली भी इस प्रैक्टिस मैच का हिस्सा नहीं थे। हालांकि विराट कोहली को इस मैच में फील्डिंग करते देखा गया। इस मैच में टीम को सबसे ज्यादा कमी सूर्यकुमार यादव की खली। उनके बिना टीम का मीडिल ऑर्डर बिखर सा गया। अब टीम इंडिया 17 अक्टूबर को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वॉर्म-अप मैच खेलेगी।

Advertisement

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *