सत्य के साथ • आपके साथरविवार, 1 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Congress Rally: कांग्रेस की महारैली से भाजपा, नरेंद्र मोदी और ज्ञानेश कुमार में मचा हड़कंप : विपिन शर्माDelhi Flyover Development: फ्लाईओवरों के नीचे बदलेगी दिल्ली की तस्वीर, खाली जगहों का होगा जनहित में इस्तेमाल : गुरमीत सिंह सूराCongress Rally: जनता के हक और न्याय की आवाज बुलंद करेगी कांग्रेस की महारैली : हाजी जरीफDelhi Pollution Action Plan: 5 से 20 नवंबर तक दिल्ली-NCR में निर्माण कार्यों पर पूरी रोक, पार्किंग शुल्क होगा दोगुनाHashim Baba Gang Shooter: दिल्ली में हाशिम बाबा गैंग के शूटर शिवम से पुलिस की मुठभेड़, दोनों तरफ से चलीं 7 गोलियांAzam Khan Arrest: रामपुर जेल से रिहा होते ही आजम खान को ED ने किया गिरफ्तार, रविवार सुबह कोर्ट में होगी पेशीINDIA Bloc Rally: रामलीला मैदान में रैली से पहले ममता बनर्जी से मिले CJP प्रमुख अभिजीत दीपके, चुनावी मुद्दों पर हुई चर्चाMangolpuri Factory Fire: दिल्ली की जूता फैक्ट्री में भीषण आग से चार मजदूरों की मौत, दो घायल; पुलिस ने दो आरोपियों को पकड़ा

Asia Cup 2022: भारतीय महिला टीम ने बांग्लादेश को 59 रन से हराया

2 मिनट पढ़ें

महिला एशिया कप में पाकिस्तान के खिलाफ हार के बाद भारतीय टीम ने शानदार वापसी की है। भारत ने अपने पांचवें मैच में बांग्लादेश को 59 रन से हरा दिया। भारतीय टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 159 रन बनाए। शेफाली वर्मा और कप्तान स्मृति मंधाना ने भारत को शानदार शुरुआत दिलाई। दोनों ने पहले विकेट के लिए 72 गेंदों में 96 रन की साझेदारी की। पावरप्ले में इस जोड़ी ने 59 रन बनाए थे। हालांकि, स्मृति 47 के स्कोर पर रन आउट हो गईं। इसके बाद भारतीय बल्लेबाजी पटरी से उतर गई। शेफाली वर्मा भी 55 रन बनाकर आउट हो गईं। तीसरे नंबर पर आई जेमिमा ने 24 गेंदों में 35 रन बनाए, लेकिन दूसरे छोर पर ऋचा घोष चार, किरण नवगिरे शून्य और दीप्ती शर्मा 10 रन बनाकर आउट हुईं। अंत में भारत ने निर्धारित 20 ओवर में पांच विकेट खोकर 159 रन बनाए। शुरुआत में ऐसा लग रहा था कि भारतीय टीम 200 के करीब स्कोर बनाएगी, लेकिन डेथ ओवरों में भारतीय बल्लेबाज कुछ खास नहीं कर पाए। बांग्लादेश के लिए रुमाना अहमद ने तीन और सलमा खातून ने एक विकेट लिया। इन दोनों के अलावा फहिमा खातून और संजीदा अख्तर ने भी कंजूसी से रन दिए और भारत को बहुत बड़ा स्कोर नहीं बनाने दिया।

160 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए बांग्लादेश के बल्लेबाजों ने बहुत ही धीमी बल्लेबाजी की। पावरप्ले में फरगना हक और मुर्शिदा खातून ने मिलकर तीस रन बनाए। टीम का पहला विकेट 10वें ओवर में गिरा, लेकिन तब भी स्कोर सिर्फ 45 रन था। इसके बाद भी कोई बल्लेबाज कुछ खास नहीं कर सका। फरगना हक ने 40 गेंदों में 30 रन और मुर्शिदा खातून ने 25 गेंदों में 21 रन बनाए। रुमाना अहमद अपना खाता भी नहीं खोल पाईं। वहीं, रितू मोनी ने 12 गेंदों में चार रन बनाए। कप्तान निगर सुल्ताना ने सबसे 29 गेंद में सबसे ज्यादा 36 रन बनाए। फतिमा खातून एक रन बनाकर आउट हुईं। भारत के लिए शेफाली वर्मा ने 19वें ओवर में दो विकेट लिए। रेणुका सिंह और स्नेह राणा को एक-एक विकेट मिला। दीप्ति शर्मा ने भी दो विकेट झटके और सिर्फ 13 रन दिए।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *