सत्य के साथ • आपके साथबुधवार, 11 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Rampur Murder: 2008 CRPF कैंप हमले के दोषी मोहम्मद शरीफ की गोली मारकर हत्या, बाइक सवार हमलावरों ने बेटे के सामने बरसाईं गोलियांMurder Case: दिल्ली में पत्नी से कथित अवैध संबंधों के शक में हत्या, प्रसाद नगर पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तारBhopal Molestation Case: भोपाल में राह चलती युवतियों से अश्लील हरकत करने वाला आरोपी गिरफ्तार, 50 CCTV कैमरे खंगालकर पुलिस ने 48 घंटे में दबोचाRiver Tourism: दिल्ली में शुरू हुई ‘नमो यमुना क्रूज सफारी’, CM रेखा गुप्ता ने किया उद्घाटन, छठ से पहले दिल्लीवासियों को मिला बड़ा तोहफाUP BJP Ticket Distribution: यूपी में भाजपा 50 से अधिक विधायकों के काट सकती है टिकट, 40 फीसदी तक पुराने चेहरों को बदलने की तैयारीDelhi Pollution: AQI सही या आंकड़ों में गड़बड़ी? दिल्ली के प्रदूषण पर कांग्रेस और AAP ने भाजपा सरकार से मांगा जवाबJalaun Road Accident: भाई दूज पर दर्दनाक हादसे में उजड़ा परिवार, तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, पिता और दो मासूम बच्चों की मौत, मां गंभीरRohini Murder: दिल्ली के रोहिणी में चाकू से गोदकर 35 वर्षीय युवक की हत्या, यूनिटी वन मॉल के पास वारदात से मचा हड़कंप

Syed Abid Ali Death: पूर्व भारतीय ऑलराउंडर सैयद आबिद अली का 83 वर्ष की उम्र में निधन

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

Syed Abid Ali Death: पूर्व भारतीय ऑलराउंडर सैयद आबिद अली का 83 वर्ष की उम्र में निधन

भारत में चैंपियंस ट्रॉफी 2025 की जीत का जश्न खत्म भी नहीं हुआ था कि क्रिकेट जगत में शोक की लहर दौड़ गई। भारत के पूर्व ऑलराउंडर सैयद आबिद अली का 83 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। अपनी बेहतरीन फील्डिंग के लिए मशहूर आबिद अली ने भारतीय क्रिकेट टीम के लिए 29 टेस्ट मैच खेले थे। उनके निधन पर दिग्गज क्रिकेटर सुनील गावस्कर ने गहरा शोक व्यक्त किया।

सुनील गावस्कर ने कहा, “यह खबर सुनकर बेहद दुख हुआ। आबिद अली के अंदर शेर का दिल था, जो टीम के लिए कुछ भी करने को तैयार रहते थे। वे मुख्य रूप से मिडिल ऑर्डर में बल्लेबाजी करते थे, लेकिन जरूरत पड़ने पर ओपनिंग भी कर लेते थे। उन्होंने लेग साइड पर कई शानदार कैच लपके थे।” गावस्कर ने आगे कहा, “अगर मुझे सही से याद है, तो आबिद अली दुनिया के पहले ऐसे गेंदबाज थे, जिन्होंने दो बार किसी टेस्ट मैच की पहली ही गेंद पर विकेट लिया हो। मेरे डेब्यू टेस्ट में उन्हें ऊपरी क्रम में बल्लेबाजी का मौका मिला था, और उनकी तेज दौड़ने की रणनीति के कारण विरोधी टीम ने ओवर-थ्रो के जरिए कई रन लुटाए थे। मैं उनके परिवार और करीबियों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं।”

Advertisement

आबिद अली ने अपने करियर में 29 टेस्ट मैचों में 47 विकेट चटकाए और 1,018 रन बनाए, जिसमें 6 अर्धशतक शामिल थे। वनडे में उन्होंने 5 मैच खेलकर 7 विकेट लिए और 93 रन बनाए। उनके निधन से भारतीय क्रिकेट ने एक बहुमुखी खिलाड़ी को खो दिया है, जिसकी यादें हमेशा क्रिकेट प्रेमियों के दिलों में जिंदा रहेंगी।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *