Home राजनीति Controversial Tweet: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पर कांग्रेस नेता उदित राज का विवादित...

Controversial Tweet: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पर कांग्रेस नेता उदित राज का विवादित ट्वीट

0
219

कांग्रेस नेता उदित राज ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी कर विवाद खड़ा कर दिया है। उन्होंने मुर्मू पर कई आरोप लगाए हैं। दरअसल, कांग्रेस नेता उदित राज ने ट्वीट किया कि राष्ट्रपति कहती हैं 70 फीसदी लोग गुजरात का नमक खाते हैं। खुद नमक खाकर जिंदगी जिएं तो पता चलेगा। इसी ट्वीट में उदित राज ने एक आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग करते हुए लिखा कि ऐसा राष्ट्रपति किसी देश को न मिले। उदित राज ने ट्वीट करते हुए लिखा कि मेरा बयान द्रौपदी मुर्मू जी के लिऐ निजी है,कांग्रेस पार्टी का नहीं है। मुर्मू जी को उम्मीदवार बनाया व वोट मांगा आदिवासी के नाम से। राष्ट्रपति बनने से क्या आदिवासी नही रहीं? देश की राष्ट्रपति हैं तो आदिवासी की प्रतिनिधि भी। रोना आता है जब एससी/एसटी के नाम से पद पर जाते हैं फिर चुप। राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष रेखा शर्मा ने ट्वीट करते हुए कहा कि देश की सर्वोच्च शक्ति और अपनी कड़ी मेहनत से इस मुकाम तक पहुंचीं महिला के खिलाफ यह एक तरह का बेहद आपत्तिजनक बयान है। अपने अपमानजनक  बयान के लिए उदित राज माफी मांगें। उन्हें नोटिस भेजा जा रहा है।

भाजपा हुई उदित राज और कांग्रेस पर हमलावर 

भाजपा नेता संबित पात्रा ने उदित राज पर पलटवार करते हुए कहा कि जिस प्रकार का शब्द उन्होंने राष्ट्रपति जी के लिए प्रयोग किया है वो चिंताजनक है,ये कोई पहली बार कांग्रेस ने इस प्रकार के शब्दों का प्रयोग राष्ट्रपति जी के लिए नहीं किया है। इससे पहले अधीर रंजन चौधरी जी ने भी किया। वो भी हमने सुना है। वहीं भाजपा प्रवक्ता शहजाद  पूनावाला ने कहा कि केवल ट्वीट करने से यह व्यक्तिगत बयान नहीं चलेगा! कांग्रेस को हमें बताना चाहिए कि वे उदित राज पर कार्रवाई करेंगे या नहीं उनके आदिवासी विरोधी बयान के लिए। मुर्मू जी पर अजय कुमार और अधीर रंजन के बयान के बाद यह तीसरी  आपत्तिजनक टिप्पणी है! यह संयोग नहीं है ! यह है कांग्रेस की मानसिकता।

4 अक्टूबर को गांधीनगर में एक कार्यक्रम में राष्ट्रपति मुर्मू ने कहा कि देश में 76 प्रतिशत नमक का उत्पादन गुजरात करता है और यह कहा जा सकता है कि राज्य द्वारा उत्पादित नमक सभी भारतीयों द्वारा खाया जाता है। उन्होंने इस दौरान गुजरात मॉडल की भी तारीफ की। मुर्मू ने कहा था कि प्रधानमंत्री मोदी गुजरात की प्रगतिशील एवं समावेशी संस्कृति के आदर्श प्रतिनिधि हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here