सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 27 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

दिन-रात 24 घंटे काम करते हैं पीएम मोदी, अपने मंत्रियों को भी लगातार रखते हैं व्यस्त : जयशंकर

4 मिनट पढ़ें
Advertisement

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद तो अपनी जिम्मेदारियों के प्रति बहुत समर्पित रहते ही हैं, वह अपने मंत्रियों को भी बहुत व्यस्त रखते हैं। दिन हो या रात वह सातो दिन चौबीस घंटे काम करने वाले प्रधानमंत्री हैं। विदेश मंत्री एस जयशंकर ‘मोदी एट20 : ड्रीम्स मीट डीलिवरी’ किताब पर हो रही विशेष चर्चा में कोलंबिया यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर और नीति आयोग के पूर्व वाइस चेयरमैन अरविंद पनगढ़िया से बातचीत कर रहे थे। इस अवसर पर उन्होंने काम के प्रति पीएम मोदी के समर्पण को एक उदारण से समझाने का प्रयास किया। यह उस समय की बात है जब अफगानिस्तान के मजार-ए-शरीफ में भारतीय दूतावास पर हमले की कोशिश की गई थी। विदेश मंत्री ने कहा जैसे ही नई दिल्ली तक सूचना पहुंची, हम सभी लोग हरकत में आ गए। हर तरफ से कोशिश की जा रही थी कि किस तरह मदद पहुंचाई जाए और वहां हमारे लोग सुरक्षित रहें। यह सब करते।करते आधी रात हो गई थी, 12.30 बजे से अधिक का समय था। एस जयशंकर ने बताया तभी मेरे फोन की घंटी बजी। आमतौर पर जब प्रधानमंत्री का फोन आता है तो कोई कॉलर आईडी काम नहीं करता है। मैंने फोन उठाया तो दूसरी तरफ से सीधा सवाल आया, जगे हो? मैंने कहा, हां सर। पीएम मोदी ने फिर पूछा, टीवी देख रहे हो? क्या चल रहा है वहां (मजार-ए-शरीफ)? इस पर मैंने कहा, सर हमला अब भी जारी है। मदद पहुंचाई जा रही है। उम्मीद है दो-तीन घंटे में स्थिति सामान्य हो जाएगी। पीएम मोदी ने कहा, जब हो जाए तो मुझे बता देना। मैंने कहा, जी सर, जब ऑपरेशन खत्म हो जाएगा तो मैं आपके सूचना भिजवा दूंगा। कुछ पल शांति रही फिर पीएम ने जोर देकर कहा- मुझे बता जरूर देना। विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा कि यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का एक विलक्षण गुण है। वह काम करते समय घड़ी नहीं देखते। उनका पूरा समय देश और अपने लोगों के लिए समर्पित है। विदेश मंत्री जयशंकर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ अपनी पहली मुलाकात को याद करते हुए कहा, मैं पीएम मोदी से मिलने से पहले उनको स्पष्ट रूप से पसंद करता था। मैं कुछ स्तरों पर कहूं, जैसा कि कई लोग शिकायत करेंगे, वह एक सूक्ष्म प्रबंधक हैं। मैं कुछ हद तक शांत हो सकता हूं। लेकिन पीएम जिस स्तर की तैयारी करते हैं, वह काबिले तारीफ है। पीएम मोदी अपना दिन सुबह 7।30 बजे शुरू करते हैं और काम करते रहते हैं, थकते नहीं हैं, जबकि उनके साथ काम करने वाले अन्य भले ही थक जाएं। आप पूछते हैं कि क्या प्रधानमंत्री मोदी बदलाव ला सकते हैं, लेकिन मैं कहता हूं पीएम मोदी खुद एक बदलाव का परिणाम हैं। उनके जैसा कोई व्यक्ति समाज के गरीब तबके से निकलकर भारत का प्रधानमंत्री बन गया है, यह दिखाता है कि देश कितना बदल गया है। जब आप राजनीतिक जीवन में होते हैं तो आपको अलग-अलग तरह की चुनौतियों का सामना करना पड़ता है। लेकिन जब कोई शख्स अपने प्रति, अपने काम के प्रति ईमानदार होता है तो उसकी झलक दिखाई देती है। उन्होंने राजनीति को एक तरफ रखते हुए कहा पीएम मोदी ने राष्ट्रीय नीति पर टिके रहने पर जोर दिया। वह, मुझे क्या कहना चाहिए के अलावा यह भी पूछते हैं कि मुझे क्या नहीं कहना चाहिए, वह फीडबैक भी मांगते हैं। एस जयशंकर ने रेखांकित किया, अच्छा समय हो या बुरा समय, वह हमेशा मार्चे पर मौजूद रहते हैं। राजनेता हमेशा अच्छे समय में दिखाई देते हैं। चीजें मुश्किल होती हैं तो हम पीएम मोदी को लीड करते हुए पाते हैं। हमने कोविड के दौरान यह देखा है हर नेता मुश्किल समय में कदम नहीं बढ़ाता। उन्होंने अफगानिस्तान में भारतीय नागरिकों की सुरक्षा के लिए कई कदम उठाए गए हैं, जो अब एक साल से अधिक समय से तालिबान के शासन में है और यूक्रेन में भी, जहां एक साल से अधिक समय से युद्ध चल रहा है।

Advertisement

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *