जानी-मानी दवा कंपनी सीरम इंस्टीट्यूट के सीईओ आदर पूनावाला के नाम से सोशल मीडिया पर फर्जी मैसेज भेजकर सीरम इंस्टीट्यूट से एक करोड़ रुपये की ठगी करने का मामला सामने आया है। इस संबंध में पुणे के बंडगार्डन पुलिस थाना में मामला दर्ज किया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार सीरम इंस्टीट्यूट के वित्तीय अधिकारी सागर कित्तूर (44) ने बंडगार्डन थाने में शिकायत दर्ज कराई है. पुलिस के मुताबिक सागर कित्तूर सीरम इंस्टीट्यूट में फाइनेंशियल मैनेजर हैं। सतीश देशपांडे कंपनी के निदेशक हैं। इसी बीच कुछ दिन पहले देशपांडे को आदर पूनावाला के नाम से एक मैसेज भेजा गया था। जिसमें कुछ बैंक खातों का ब्योरा देकर उन्हें तुरंत पैसे भेजने को कहा गया। देशपांडे ने कंपनी के खाते से विभिन्न बैंक खातों में कुल एक करोड़ एक लाख रुपये का भुगतान किया। बाद में उन्हें ठगी का अहसास होने पर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई। क्राइम ब्रांच के पुलिस इंस्पेक्टर अश्विनी सातपुते इस मामले की जांच कर रहे हैं। कई सरकारी विभागों ने हाल ही में अपनी एडवाइजरी में अधिकारियों को इस घोटाले को लेकर सूचित किया है और कहा है कि इस तरह के कृत्य साइबर अपराध के समान हैं और पीड़ित व्यक्ति को तुरंत साइबर अपराध पोर्टल- http://cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज करनी चाहिए। बेहतर जागरूकता के लिए विभागों ने एडवाइजरी में अपने कर्मचारियों और अधिकारियों से होम मिनिस्ट्री की साइबर सिक्योरिटी अवेयरनेस मैन्युअल को पढ़ने के लिए भी कहा है। एडवाइजरी में यह भी कहा गया है कि कर्मचारियों को मल्टी.लेवल ऑथेंटिकेशन, व्हाट्सएप और ईमेल में टू स्टेप वेरिफिकेशन जैसे सिक्योरिटी फीचर्स का इस्तेमाल करना चाहिए। साथ ही विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर Cyber Dost सहायता लिंक का अध्ययन करने के लिए भी कहा गया है।
आदर पूनावाला के नाम से फर्जी मैसेज भेजकर सीरम इंस्टीट्यूट से 1 करोड़ की ठगी
लेखक: CPN News • अपडेट: 12 सितंबर 2022, 7:10 PM
2 मिनट पढ़ें

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?
Adar Poonawala Cyber Fraud Online Fraud Online Scam Scam with SII Serum Institute of India SII Duped One Crore WhatsApp Profile Cloning




आपकी राय