सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 27 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

नहीं रही ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ, 96 की उम्र में बाल्मोरल महल में लीं अंतिम सांस

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

ब्रिटेन की महारानी क्वीन एलिजाबेथ अब इस दुनिया में नहीं रहीं। क्वीन एलिजाबेथ द्वितीय ने 96 साल की उम्र में अंतिम सांंस ली। वो काफी दिनों से बीमार चल रही थीं। स्कॉटलैंड में उनके स्वास्थ्य पर डॉक्टर्स लगातार नजर बनाए हुए थे। गुरुवार देर शाम से ही उनके स्वास्थ्य के नाजुक होने की खबर आ रही थी। इससे पहले बकिंघम पैलेस की ओर से बताया गया था कि वह चिकित्सकीय देखरेख में हैं क्योंकि डॉक्टरों ने उनके स्वास्थ्य को लेकर चिंता जताई है। महारानी स्‍कॉटलैंड स्थित अपने बाल्‍मोरल कैसल में थीं। महारानी के शासन को 70 साल हो चुके हैं और उन्‍होंने 15 प्रधानमंत्रियों का कार्यकाल देखा है। खराब सेहत की वजह से महारानी ने अपनी ‘प्रिवी काउंसिल’ की मीटिंग तक कैंसिल कर दी थी। उन्हें आराम करने के लिए कहा गया था। महारानी एलिजाबेथ के निधन के बाद क्‍या होगा, इसका एक पूरा प्‍लान ब्रिटेन की सरकार की तरफ से बनाया गया है। इस पूरे प्‍लान को ऑपरेशन लंदन ब्रिज कोडनेम दिया गया है। यह कोड कई सालों तक सीक्रेट ही रखा लेकिन कुछ साल पहले इसके बारे में कई अहम जानकारियां सामने आ गईं। उनके निधन के बाद उनके सबसे बड़े बेटे और उत्तराधिकारी चार्ल्स 14 राष्ट्रमंडल क्षेत्रों के प्रमुख के रूप में उनके अंतिम संस्कार और श्रद्धांजलि कार्यक्रम का नेतृत्व करेंगे। महारानी के निधन पर ब्रिटेन की नई पीएम लिज ट्रस ने दुख व्यक्त किया है। उन्होंने कहा है, ‘हम सब लोग इस खबर से दुखी हैं जो हमने अभी बाल्मोरल महल से सुनी है। महारानी की मृत्यु देश और दुनिया के लिए बहुत बड़ा सदमा है। महारानी एलिजाबेथ द्वितीय वह पत्थर थीं जिस पर आज का ब्रिटेन का निर्माण हुआ है। उनके शासनकाल में हमारा देश विकसित और फला-फूला है।’ पूरे ब्रिटेन में महारानी के निधन की खबर से शोक की लहर है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी क्वीन एलिजाबेथ के निधन पर शोक जाहिर किया है।

Advertisement

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *