सत्य के साथ • आपके साथसोमवार, 9 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Delhi Building Collapse: दिल्ली में इमारतें नहीं, निगम का भ्रष्टाचार और प्रशासनिक व्यवस्था ढह रही है : श्याम सुन्दर अग्रवालFood Adulteration: मिलावट के खिलाफ मुख्यमंत्री का सड़क पर उतरना जन स्वास्थ्य के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता का प्रमाण : रोमेश चंद्र गुप्ताFood Adulteration: मुख्यमंत्री की सक्रियता से मिलावटखोरों में मचेगा हड़कंप, जनता की सेहत से समझौता नहीं करेगी सरकार : गुरमीत सिंह सूराPoland Shooting: क्राकोव के मुख्य बाजार में कार से अंधाधुंध फायरिंग, छह लोगों की मौत, 15 घायल; हमलावर गिरफ्तारIND vs NZ: छोटे लक्ष्य का पीछा करने में छूटे भारत के पसीने, दूसरे वनडे में चार रन से जीतकर सीरीज में 2-0 की बढ़तSharad Pawar Health Update: शरद पवार की सेहत में सुधार, तीन दिन बाद मुंबई के अस्पताल से मिली छुट्टी; घर पर जारी रहेगा इलाजSonia Gandhi Memoir: मोदी सरकार पर लोकतंत्र को नुकसान पहुंचाने का आरोप, आपातकाल और राजीव गांधी से रिश्ते पर भी बोलीं सोनिया; भाजपा का पलटवारBismillah Khan House: पुश्तैनी मकान पर बुलडोजर चलने के अखिलेश यादव के दावे को परिवार ने नकारा, खुद करा रहा पुनर्निर्माण; भूतल पर बनेगा संग्रहालय

कोलंबिया में हुआ घातक विस्फोटक, 8 पुलिस अधिकारियों की मौत

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

पश्चिमी कोलंबिया में एक विस्फोटक हमले में आठ पुलिस अधिकारी मारे गए।इसकी जानकारी राष्ट्रपति गुस्तावो पेट्रो ने दी। साथ ही कहा कि देश के लगभग 60 साल के संघर्ष को समाप्त करने का वादा करने के बाद से सुरक्षा बलों पर यह सबसे घातक हमला है। क्षेत्रीय पुलिस के एक प्रवक्ता ने बताया कि ये घातक हमला पुलिस पेट्रोलिंग टीम के खिलाफ किया गया है। ऐसा लगता है जैसे यह हमला विस्फोटकों के साथ किया गया है और सभी 8 पुलिसकर्मी फायर आर्म्स से मारे गए हैं। हालांकि अधिकारियों ने अभी तक इस हमले को लेकर किसी पर भी आरोप नहीं लगाया है। देश में लगभग 60 सालों से चल रहे संघर्ष को खत्म करने का वादा कर पिछले महीने कोलंबिया के प्रथम वामपंथी राष्ट्रपति के तौर पर शपथ लेने वाले गुस्तावो पेट्रो के कार्यकाल में यह अब तक का सबसे घातक हमला है। पेट्रो ने ट्विटर पर कहा, ‘मैं विस्फोटकों के साथ किए गए इस हमले की निंदा करता हूं। मैं मृतकों के परिजनों के प्रति अपनी सहानुभूति और एकजुटता प्रकट करता हूं। ये कृत्य पूर्ण शांति में बाधा है। मैंने अधिकारियों को इस हमले की जांच के लिए इलाके में जाने का निर्देश दिया है। पेट्रो ने शुक्रवार को हमले के संदिग्ध अपराधियों का नाम नहीं लिया, लेकिन सुरक्षा सूत्रों के अनुसार, ये एफएआरसी विद्रोही आंदोलन से जुड़े हुए हैं। पेट्रो ने इस हमले को अंजाम देने वाले अपराधियों का नाम नहीं लिया है। लेकिन सुरक्षा सूत्रों के मुताबिक, कोलंबिया के विद्रोही क्रांतिकारी सशस्त्र बलों (FARC) के विद्रोहियों की इस इलाके में मौजूदगी है। इन विद्रोहियों ने 2016 में हथियार डाल दिए और शांति समझौते पर हस्ताक्षर किए थे।

Advertisement

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *