सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 6 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
1984 Sikh Riots: 84 के सिख दंगा पीड़ितों को न्याय दिलाने की मांग को लेकर हुआ विचार-विमर्श : निर्मल जैनFood Adulteration: मुख्यमंत्री का खुद मौके पर पहुंचना बताता है कि जनता की सेहत को लेकर कितनी गंभीर है सरकार : प्रवीण निमेषChhath Puja 2026: छठ पर्व पर साफ यमुना में स्नान करेंगे श्रद्धालु : दर्शन सिंहDevendra Fadnavis Challenge: राहुल गांधी को देवेंद्र फडणवीस की खुली चुनौती, बोले- आप 1 हजार लोग लाएंगे तो हम 1 लाख लेकर आएंगेJantar Mantar Protest: प्रदर्शन मामले में CJP नेताओं से 4 घंटे पूछताछ, दिल्ली पुलिस ने पूछे करीब 70 सवालIndia vs Sri Lanka ODI: दिल्ली में नहीं होगा भारत-श्रीलंका का पहला वनडे, 13 दिसंबर को विशाखापत्तनम में खेला जाएगा मुकाबला, BCCI ने बदला वेन्यूExtortion Threat: दिल्ली में लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर 20 करोड़ की रंगदारी, अस्पताल मालिक को जान से मारने की धमकी, पुलिस ने दर्ज की FIRDelhi Building Collapse: दिल्ली के चावड़ी बाजार में तीन मंजिला निर्माणाधीन इमारत ढही, दो लोगों की मौत, कई के मलबे में दबे होने की आशंका

नीतीश कुमार ने सुशील मोदी को कहा, गिरवा दीजिये बिहार सरकार, दिल्ली वाले खुश हो जाएंगे

2 मिनट पढ़ें

बीजेपी के राज्यसभा सांसद और पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी के महागठबंधन की सरकार गिरने वाले बयान पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पलटवार किया है। सीएम नीतीश कुमार ने कहा, ‘सुशील जी अगर कह रहे हैं तो उन्हें कहिए की सरकार गिरवा दें ताकि उन्हें कोई जगह मिल जाए। उन्हें कहिए कि वे रोज बोले ताकि केंद्र सरकार उनसे खुश हो जाए। जब एडीए की सरकार बनी थी तो सुशील मोदी को कुछ नहीं बनाया गया। इसे लेकर उनको काफी तकलीफ थी। अब बेचारे कुछ बोल रहे हैं तो उन्हें जरूर रोज बोलना चाहिए। रोज बोलेंगे तो अगर कहीं केन्द्र वाले फिर खुश हो जाएं तो बड़ी खुशी की बात होगी। बहुत अच्छा होगा। इसलिए वे रोज बोलते रहें।’ बीजेपी नेता सुशील मोदी इससे पहले भी सीएम नीतीश कुमार पर निशाना साध चुके हैं। बिहार में भाजपा से नाता तोड़कर सीएम नीतीश कुमार के पार्टी आरजेडी के साथ गठबंधन सरकार बनाने के बाद राज्यसभा सांसद सुशील मोदी ने कहा था कि नीतीश कुमार उपराष्ट्रपति बनना चाहते थे। इस पर सीएम नीतीश कुमार ने पलटवार करते हुए कहा था कि एक आदमी को यह कहते सुना कि मैं उपराष्ट्रपति बनना चाहता था। यह फर्जी है। एकदम बोगस बात है। आपको बता दें कि राज्य में महागठबंधन सरकार बनने के बाद से सुशील मोदी लगातार जदयू और राजद पर हमलावर हैं। राज्य के पूर्व डिप्टी सीएम सुशील मोदी ने शुक्रवार को कहा था कि राजद कभी भी बिहार सरकार गिरा सकता है। उन्होंने कहा था कि नीतीश कुमार को झटका देकर राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव कभी भी अपने बेटे तेजस्वी यादव को बिहार का मुख्यमंत्री बना सकते हैं।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *