सत्य के साथ • आपके साथमंगलवार, 24 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Indian Arts Foundation: इंडियन आर्ट्स फाउंडेशन द्वारा किया गया कवि सम्मेलन का आयोजन : संजीव शर्माMCD New Guidelines: चौथी मंजिल और उससे ऊपर नहीं चल सकेंगे गेस्ट हाउस निगम नें लिया उचित फैसला श्री दत्त शर्माFriends Colony Industrial Area: फ्रेंड्स कॉलोनी इंडस्ट्रियल एरिया में विकास कार्यों के लिए उद्यमियों ने विधायक संजय गोयल का जताया आभारYamuna Cleaning Delhi: यमुना की स्वच्छता के लिए लगातार प्रयासरत है ट्रिपल इंजन सरकार : प्रवेश शर्माWard Committee Meeting Delhi: वार्ड कमेटी की बैठक में गूंजे कर्दमपुरी वार्ड के जनहित के मुद्दे : मुकेश बंसलAyushman Bharat Scheme: आयुष्मान योजना का बढ़ेगा दायरा, जांच के साथ अब मरीजों को मिलेगी सर्जरी की सुविधा : रेखा रानी MCD New Rules 2026: कूड़ा फैलाने वालों पर अब लगेगा दोगुना जुर्माना हर साल 5 प्रतिशत बढ़ेगी पेनल्टी : देवेंद्र शर्माEhsaas 2026: बच्चों के मानसिक स्वास्थ्य और उज्ज्वल भविष्य की दिशा में ऐतिहासिक पहल है ‘एहसास 2026’ : दीपक गाबा

Mukesh Ambani Threatening Case : भारत के सबसे धनी व्यक्ति को धमकाने वाला हुआ गिरफ्तार

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

नई दिल्ली : रिलायंस इंडस्ट्रीज (Reliance Industries Limited) के चेयरमैन और जान-माने उद्योगपति मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) के परिवार धमकी देने वाले आरोपी को पुलिस (Mumbai Police) ने गिरफ्तार कर लिया है। फोन करने वाले व्यक्ति की पहचान बिष्णु विदु भौमिक के रूप में हुई है। उसकी उम्र 56 साल बताई जा रही है। वह बोरीवली वेसो का रहने वाला है। मुंबई पुलिस ने बताया कि उस पर आईपीसी की धारा 506 (2) के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। उसने अपने निजी फोन से आठ अलग-अलग नंबरों पर सुबह 10:39 से दोपहर 12:04 बजे के बीच करीब नौ कॉल किए।

पुलिस की गिरफ्त में आया आरोपी पेशे से ज्वेलर बताया जा रहा है। दक्षिण मुंबई में उसकी दुकान है। मीडिया रिपोर्ट की मानें तो आरोपी ने रिलायंस फाउंडेशन हॉस्पिटल में फोन करने के दौरान अपना नाम अफजल बताया था। पुलिस ने बताया कि प्रारंभिक जांच के अनुसार भौमिक ने पहले भी इसी तरह के कॉल किए थे। हम कॉल करने के पीछे के मकसद को जानने के लिए भौमिक से पूछताछ कर रहे हैं। हमें अभी यह पता नहीं चल पाया है कि भौमिक मानसिक रूप से अस्थिर था या नहीं।

इससे पहले मुकेश अंबानी के परिवार को सोमवार सुबह एक बार फिर से जान से मारने की धमकी मिली थी। मुंबई पुलिस के अनुसार, रिलायंस फाउंडेशन हॉस्पिटल (Reliance Foundation hospital) के डिस्प्ले नंबर पर धमकी भरे आठ फोन कॉल किए गए। कॉलर ने धमकी देते हुए कहा था कि उनके पूरे परिवार को तीन घंटे के भीतर खत्म कर दिया जाएगा।

Advertisement

इससे पहले 2021 में मुंबई में मुकेश अंबानी के आवास एंटीलिया के बाहर 20 जिलेटिन स्टिक वाली एक कार मिली थी। इस वाहन में एक नोट भी मिला था जिसमें मुकेश और उनकी पत्नी नीता अंबानी को जान से मारने की धमकी दी गई थी। एंटीलिया के पास पाए गए एसयूवी के अंदर कुछ नंबर प्लेट्स भी मिली थी और ये नंबर प्लेट्स अंबानी की सुरक्षा में लगी गाड़ियों की नंबर प्लेट से मैच हुई थी।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *