सत्य के साथ • आपके साथसोमवार, 9 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Delhi Building Collapse: दिल्ली में इमारतें नहीं, निगम का भ्रष्टाचार और प्रशासनिक व्यवस्था ढह रही है : श्याम सुन्दर अग्रवालFood Adulteration: मिलावट के खिलाफ मुख्यमंत्री का सड़क पर उतरना जन स्वास्थ्य के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता का प्रमाण : रोमेश चंद्र गुप्ताFood Adulteration: मुख्यमंत्री की सक्रियता से मिलावटखोरों में मचेगा हड़कंप, जनता की सेहत से समझौता नहीं करेगी सरकार : गुरमीत सिंह सूराPoland Shooting: क्राकोव के मुख्य बाजार में कार से अंधाधुंध फायरिंग, छह लोगों की मौत, 15 घायल; हमलावर गिरफ्तारIND vs NZ: छोटे लक्ष्य का पीछा करने में छूटे भारत के पसीने, दूसरे वनडे में चार रन से जीतकर सीरीज में 2-0 की बढ़तSharad Pawar Health Update: शरद पवार की सेहत में सुधार, तीन दिन बाद मुंबई के अस्पताल से मिली छुट्टी; घर पर जारी रहेगा इलाजSonia Gandhi Memoir: मोदी सरकार पर लोकतंत्र को नुकसान पहुंचाने का आरोप, आपातकाल और राजीव गांधी से रिश्ते पर भी बोलीं सोनिया; भाजपा का पलटवारBismillah Khan House: पुश्तैनी मकान पर बुलडोजर चलने के अखिलेश यादव के दावे को परिवार ने नकारा, खुद करा रहा पुनर्निर्माण; भूतल पर बनेगा संग्रहालय

CWG 2022, Day 8 India Highlights: बर्मिंघम में भारतीय पहलवानों की धूम, 6 मेडल जीते

3 मिनट पढ़ें
Advertisement

बर्मिंघम में खेले जा रहे कॉमनवेल्थ गेम्स का आठवां दिन भारतीय पहलवानों के नाम रहा। आठवें दिन भारत ने 6 मेडल जीते। खास बात ये है की ये सभी मेडल भारत को कुश्ती में मिले। इन छह मेडल की बदौलत भारत ने टॉप पांच में जगल बना ली है। भारत ने अब तक 9 गोल्ड, 8 सिल्वर और 9 ब्रॉन्ज़ समेत कुल 26 मेडल जीते हैं। तो आइए जानते हैं कैसा रहा आठवें दिन भारतीय खिलाड़ियों का प्रदर्शन।

सबसे पहले बात करते है कुश्ती की जिसमे छह मुकाबले खेले गए। गौर करने वाली बात है की इन सभी छह मुक़ाबलों में भारतीय पहलवानों ने मेडल जीते। भारतीय महिला पहलवान अंशू मलिक ने महिलाओं के 57 किलो की कैटेगरी के फाइनल मुकाबले में सिल्वर मेडल जीत देश को दिन का पहला मेडल दिलाया। इसके बाद पुरुषों के 65 किलो की कैटेगरी के फाइनल मुकाबले में भारत के स्टार पहलवान बजरंग पूनिया ने कनाडा के लैचलन मैकलिन को 9-2 से हाराया। इस जीत के साथ बजरंग पूनिया ने कॉमनवेल्थ गेम्स का लगातार दूसरा गोल्ड मेडल जीता। जबकि भारतीय पहलवान साक्षी मलिक ने महिलाओं का 62 किलो की कैटेगरी के फाइनल मुकाबले में कनाडा की एना गोंजालेज को हराया। 0-4 से पिछड़ने के बाद साक्षी ने कनाडा की पहलवान को पिनफॉल कर पटखनी दी और भारत को दिन का दूसरा गोल्ड मेडल दिलाया। दूसरी तरफ दीपक पूनिया ने पुरुषों के 86 किलो की कैटेगरी के गोल्ड मेडल बाउट में पाकिस्तान के मो. इनाम को 3-0 से हराया और भारत के लिए तीसरा गोल्ड मेडल जीता। इसके अलावा दिव्या ककरान और मोहित ग्रेवाल ने अपने-अपने मुकाबलों में ब्रॉन्ज़ मेडल हासिल किया।

अब बात एथलेटिक्स की जहा भारतीय पुरुष टीम चार गुणा 400 मीटर रिले हीट में दूसरे स्थान पर रहने के बाद फाइनल में पहुंच गई। जबकि भारत की स्टार एथलीट हिमा दास महिलाओं की 200 मीटर हीट के फाइनल में नहीं पहुंच सकीं।

बात अगर टेबल टेनिस की करे तो भारत के स्टार खिलाड़ी शरत कमल अपने सभी मुकाबले जीत सेमीफाइनल में पहुंचे। जबकि मौजूदा चैम्पियन मनिका बत्रा को सिंगल्स और मिक्स्ड डबल्स मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा। वही मिक्स्ड डबल्स के क्वार्टर फाइनल को जीत भारत की श्रीजा अकुला और शरत कमल की जोड़ी ने सेमीफइनल के लिए क्वालीफाई किया।

Advertisement

दूसरी ओर बैडमिंटन में भारत के सभी बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधू, किदांबी श्रीकांत, लक्ष्य सेन और आकर्षि कश्यप अपने-अपने सिंगल्स मुकाबले जीतकर  क्वार्टर फाइनल में पहुंच चुके है। जबकि चिराग शेट्टी और सात्विक साइराज की जोड़ी के साथ गायत्री गोपीचंद और त्रिश जॉली की महिला जोड़ी भी क्वार्टर फाइनल में पहुंची।

अब बात लॉन बॉल की जिसमे भारतीय पुरुषों की चौकड़ी ने सेमीफाइनल में इंग्लैंड को हारते हुए लॉन बॉल में भारत का दूसरा मेडल पक्का किया। इससे पहले भारतीय महिला टीम गोल्ड मेडल जीतकर इतिहास रच चुकी है।

आखिर में बात महिला हॉकी टीम की जहा भारतीय टीम को सेमीफाइनल के शूट आउट में 3-0 से हार का सामना करना पड़ा है। फुल टाइम तक 1-1 से मैच बराबर रहा। इसके बाद शूट आउट में हार जीत का फैसला हुआ। जिसमें बाजी कंगारू टीम के हाथ लगी। अब भारतीय टीम ब्रॉन्ज़ मैडल के लिए न्यूजीलैंड से भिड़ेगी।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *