सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 27 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

देवघर में मुफ्त बिजली जैसे वादों पर पीएम मोदी ने किया सावधान, इस तरह के वादे एक दिन जनता को ही कंगाल करते हैं

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को झारखंड को एयरपोर्ट, एम्स समेत 16800 करोड़ रुपए की कई योजनाओं की सौगात दी। प्रधानमंत्री ने बाबा बैद्यनाथ की पूजा अर्चना के बाद जनसभा को संबोधित करते हुए देश के लोगों को शॉर्टकट की राजनीति करने वालों से सावधान किया। पीएम मोदी ने मुफ्त बिजली-मुफ्त बस सफर जैसे वादों से लोगों को सावधान करते हुए कहा कि इस तरह के वादे एक दिन जनता को ही कंगाल करते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि शॉर्टकट करने वालों का शॉर्ट सर्किट होना तय है।

भारत के साथ आजाद हुए कई देश आगे निकल गए

पीएम मोदी ने शॉर्टकट की राजनीति को देश के लिए चुनौती बताते हुए कहा, ”बहुत आसान होता है लोकलुभावन वादे करके लोगों से वोट बटोर लेना। शॉर्टकट अपनाने वालों को ना मेहनत करनी पड़ती है, ना ही उन्हें दूरगामी परिणामों के बारे में सोचना पड़ता है। लेकिन यह बहुत बड़ी सच्चाई है कि जिस देश की राजनीति शॉर्टकट पर आधारित होती है उसका एक दिन शॉर्ट सर्किट भी हो ही जाता है। शॉर्टकट की राजनीति देश को तबाह कर देती है। भारत में हमें ऐसी राजनीति से दूर रहना है। यदि हमें भारत को नई ऊंचाई पर जाना है तो परिश्रम की परिकाष्ठा रहना है। शॉर्टकट का नतीजा है कि भारत के साथ आजाद हुए कई देश आगे निकल गए।

Advertisement

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *