सत्य के साथ • आपके साथगुरुवार, 26 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

ईडी ने सोनिया गांधी को फिर जारी किया समन, नेशनल हेराल्ड मामले में 21 जुलाई को होगी पूछताछ

2 मिनट पढ़ें
ईडी ने सोनिया गांधी को फिर जारी किया समन, नेशनल हेराल्ड मामले में 21 जुलाई को होगी पूछताछ

ईडी ने सोनिया गांधी को फिर जारी किया समन, नेशनल हेराल्ड मामले में 21 जुलाई को होगी पूछताछ

Advertisement

 

नेशनल हेराल्ड मनी लॉन्ड्रिंग केस में पूछताछ के लिए प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने कांग्रेस के अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी को नया समन जारी किया है। अब ईडी ने सोनिया गांधी को 21 जुलाई को पेश होने को कहा है। इससे पहले जब ईडी ने समन जारी किया था तो स्वास्थ्य कारणों का हवाला देते हुए सोनिया गांधी ने इसे पोस्टपोन करने का निवेदन किया था। सोनिया गांधी का निवेदन स्वीकार करते हुए ईडी ने पूछताछ की तारीख जुलाई केआखिरी सप्ताह बढ़ाने की बात कही थी। 75 वर्षीय सोनिया गांधी ने ईडी को पत्र लिखकर कहा था कि डॉक्टरों ने उन्हें घर पर ही कुछ समय तक रेस्ट करने को कहा था। बता दें कि सोनिया गांधी कोरोना से संक्रमित हो गई थीं। इसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती करना पड़ा था। पहले उन्हें 23 जून को ईडी के सामने पेश होना था।

Advertisement

राहुल गांधी की पेशी के विरोध में कांग्रेस नेता सड़क पर भी उतर आए थे

वहीं राहुल गांधी इसी मामले में ईडी के दफ्तर में कई दिनों तक पेश हुए थे। राहुल गांधी की पेशी के विरोध में कांग्रेस नेता सड़क पर भी उतर आए थे और उन्होंने इसका विरोध किया था। उनका कहना था कि केंद्र सरकार केंद्रीय एजेंसियों का दुरुपयोग कर रही है और इनका इस्तेमाल कांग्रेस नेताओं के खिलाफ कर रही है। बता दें कि नेशनल हेरल्ड का मामला तब चर्चा मं आया था जब भाजपा नेता सुब्रमण्यम स्वामी ने ट्रायल कोर्ट में याचिका दे आरोप लगाया था कि कांग्रेस के कुछ नेताओं ने अवैध तरीके से यंग इंडियन लिमिटेड के जरिए असोसिएट जर्नल्स का अधिग्रहण किया था। स्वामी ने आरोप लगाया था कांग्रेस नेताओं ने पैसे का गबन किया है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *