सत्य के साथ • आपके साथगुरुवार, 26 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

देश में जनसंख्या की गति बढ़ रही है, इसे रोकने के लिए क़ानून बनना चाहिए – गिरिराज सिंह

2 मिनट पढ़ें
देश में जनसंख्या की गति बढ़ रही है, इसे रोकने के लिए क़ानून बनना चाहिए - गिरिराज सिंह

देश में जनसंख्या की गति बढ़ रही है, इसे रोकने के लिए क़ानून बनना चाहिए - गिरिराज सिंह

Advertisement

 

आज पूरी दुनिया विश्व जनसंख्या दिवस मना रही है. इस बीच भारत में जनसंख्या कानून को लेकर मुखर रहने वाले केंद्रीय मंत्री और बीजेपी सांसद गिरिराज सिंह ने बड़ा बयान दिया है. गिरिराज सिंह ने ट्वीट करके कहा है कि बढ़ती आबादी भारत के संसाधनों, सामाजिक समरसता और विकास को दीमक की तरह खा रही है

देश में जनसंख्या गति नहीं रुकी तो भारत विश्व के मुकाबले पिछड़ जाएगा

जरूरत है ऐसे जनसंख्या नियंत्रण कानून की, जो सभी धर्मों पर समान रूप से लागू हो और 8-8/10-10 बच्चे पैदा करने वाली विकृत मानसिकता पर भी अंकुश लगाए. उन्होंने कहा कि अगर देश में जनसंख्या गति नहीं रुकी तो भारत विश्व के मुकाबले पिछड़ जाएगा. गिरिराज सिंह ने एक वीडियो जारी कर कहा, ”आज विश्व जनसंख्या दिवस के मौके पर पूरी दुनिया सतर्कता जनसंख्या दिवस मना रही है

भारत एक मिनट में 30 बच्चे पैदा कर रहा है

भारत के अंदर सुरसा की तरह जनसंख्या की गति बढ़ रही है. अगर मैं चीन और भारत की तुलना करूं तो 1978-79 में चीन की जनसंख्या हमसे कहीं ज्यादा थी, लेकिन आज ये उलटा हो रहा है. आज एक मिनट में चीन 10 बच्चे तो भारत एक मिनट में 30 बच्चे पैदा कर रहा है. जनसंख्या की ये गति एक बड़े कानून से ही रुक सकती है.” उन्होंने आगे कहा, ”सभी धर्मों के लिए एक समान कानून बनना चाहिए

Advertisement

कड़े कानून के लिए सड़क से लेकर संसद तक आवाज उठाएं

अगर ये नहीं रुकी तो भारत विश्व के मुकाबले पिछड़ जाएगा और विकास की रफ्तार धीमी हो जाएगी, क्योंकि हमारा संसाधन सीमित है. मैं अपील करना चाहूंगा कि इस मामले को धर्म और राजनीति के चश्मे से न देंखें. इसे देश के चश्में से देखें और कड़े कानून के लिए सड़क से लेकर संसद तक आवाज उठाएं.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *