सत्य के साथ • आपके साथगुरुवार, 26 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

महुआ मोइत्रा के खिलाफ शिकायतों की बाढ़, टीएमसी सांसद बोलीं – नहीं हटूंगी पीछे

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

 

मां काली को लेकर की गई विवादित टिप्पणी के बाद टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा की मुश्किलें बढ़ गई हैं। जानकारी के अनुसार, उनके खिलाफ कई शिकायतें दर्ज हुई हैं। अकेले बंगाल में ही उनके खिलाफ चौथी शिकायत दर्ज हुई है। पश्चिम बंगाल के कृष्णानगर में भाजपा ने मोइत्रा के खिलाफ शिकायत दर्ज की है। इस बीच महुआ मोइत्रा ने ट्वीट करते हुए कहा कि वो मां काली की उपासक हैं। वो गुंडो और पुलिस से डरने वाली नहीं हैं। वो पीछे हटने वाली नहीं हैं।

मां काली को शराब और मांस खाने वाली देवी बताया

दरअसल, भारतीय मूल की कनाडा में रहने वाली फिल्ममेकर लीला मणिमेकलाई ने मां काली डॉक्यूमेंट्री फिल्म में एक विवादित पोस्टर जारी किया था। इस पोस्टर में मां काली को सिगरेट पीते हुए हाथ में एलजीपीटीक्यू का झंडा लहराते हुए दिखाया गया। इसके बाद देशभर में बवाल मच गया है। फिल्ममेकर के खिलाफ देश के कई हिस्सों में शिकायत दर्ज की गई। यही नहीं लीला मणिमेकलाई के खिलाफ अयोध्या के एक महंत ने सिर तन से जुदा करने तक की धमकी दे डाली। अब इस मामले में नया मोड़ तब आया जब टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा ने एक टीवी कार्यक्रम में मां काली को शराब और मांस खाने वाली देवी बताया। टीएमसी सांसद ने कहा था उनकी नजर में मां काली देवी की यही मूरत है।

Advertisement

भाजपा ने टीएमसी सांसद से माफी मांगने की मांग की

अब उनके बयान पर घमासान छिड़ गया है। भाजपा ने टीएमसी सांसद से माफी मांगने की मांग की है। उधर, टीएमसी ने भी उनके बयान से पल्ला झाड़ा और उनके बयान को निजी बयान कह डाला। खुद को चौतरफा घिरती देख टीएमसी सांसद ने भी अपने तेवर कम नहीं किए हैं। उन्होंने टीएमसी को ट्विटर पर अनफॉलो किया है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *