सत्य के साथ • आपके साथगुरुवार, 26 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

सरकार बचाने की कोश‍िश की तो घर नहीं जाने देंगे’, संजय राउत का आरोप – भाजपा के केंद्रीय मंत्री ने शरद पवार को दी धमकी

2 मिनट पढ़ें
सरकार बचाने की कोश‍िश की तो घर नहीं जाने देंगे', संजय राउत का आरोप - भाजपा के केंद्रीय मंत्री ने शरद पवार को दी धमकी

सरकार बचाने की कोश‍िश की तो घर नहीं जाने देंगे', संजय राउत का आरोप - भाजपा के केंद्रीय मंत्री ने शरद पवार को दी धमकी

Advertisement

 

महाराष्‍ट्र में राजनीत‍िक संकट गहराता जा रहा है। एकनाथ श‍िंदे ने दावा किया है क‍ि उनके साथ श‍िवसेना के 37 विधायक हैं। ऐसे में अब दलबदल कानून नही चलेगा। उधर एनसीपी प्रमुखर शरद पवार ने बागी विधायकों को चेताता हुआ कहा क‍ि सभी बागियों को बड़ी कीमत चुकानी पड़ेगी। इस बीच श‍िवसेन सांसद संजय राउत ने पत्रकारों से बातचीत में कहा क‍ि भाजपा के एक केंद्रीय मंत्री ने शरद पवार को धमकी दी है क‍ि अगर उन्‍होंने सरकार बचाने की कोश‍िश की तो उन्‍हें घर नहीं जाने देंगे। राउत ने कहा क‍ि ऐसी भाषा ब‍िल्‍कुल ही स्‍वीकार्य नहीं है।

Advertisement

आपका एक मंत्री महाराष्ट्र में शरद पवार साहब को धमकी दे रहा है

राउत ने आरोप लगाते हुए कहा ‘माननीय पवार साहब को धमकियां देने का काम चल रहा है। अगर इस सरकार को बचाया गया तो देख लेंगे। ये केंद्रीय मंत्री बोल रहा है। प्रधानमंत्री मोदी जी सुन लीजिए, अमित शाह जी सुन लीजिए, आपका एक मंत्री महाराष्ट्र में शरद पवार साहब को धमकी दे रहा है। ये धमकी इस तरह दी गई है कि आपको घर नहीं जाने देंगे। क्या इस तरह की धमकियों को आपका समर्थन है, ये महाराष्ट्र जानना चाहता है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *