सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 27 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

अफगानिस्तान में तेज भूकंप ,255 लोगों की मौत, बढ़ सकता है आंकड़ा

2 मिनट पढ़ें
अफगानिस्तान में तेज भूकंप ,255 लोगों की मौत, बढ़ सकता है आंकड़ा

अफगानिस्तान में तेज भूकंप ,255 लोगों की मौत, बढ़ सकता है आंकड़ा

Advertisement

 

अफगानिस्तान में भूकंप के तेज झटके आए हैं, इसके चलते फिलहाल 255 लोगों की मौत की खबर मिली है। यह आंकड़ा और ज्यादा हो सकता है। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 6.1 आंकी गई है। बड़े नुकसान का अनुमान है। अफगानिस्तान की अथॉरिटीज के मुताबिक देश में भूकंप के चलते बड़े पैमाने पर मकान ध्वस्त हो गए हैं और मलबे में दबने के चलते कम से कम 255 लोगों की मौत हो गई है।

करीब 90 मकान पक्तिका में तबाह

बचाव कार्य शुरू किया गया है और मरने वालों का आंकड़ा और बढ़ सकता है। बीते साल ही दो दशक चले लंबे युद्ध से मुक्ति पाने वाले अफगानिस्तान पर यह दूसरा बड़ा संकट हो सकता है। अफगानिस्तान की सरकारी न्यूज एजेंसी बख्तार ने अपनी रिपोर्ट में 255 मौतों की जानकारी दी है। एजेंसी का कहना है कि मौके पर हेलिकॉप्टर भेजे गए हैं और बचाव अभियान शुरू हो गया है। करीब 90 मकान पक्तिका में तबाह हो गए हैं।

Advertisement

भीषण भूकंप ने पक्तिका प्रांत के 4 जिलों को प्रभावित

इन मकानों के मलबे में दर्जनों लोगों के दबे होने की आशंका है। तस्वीरो में देखा जा सकता है कि पाकिस्तान से सटे पक्तिका प्रांत से लोगों को हेलिकॉप्टर के जरिए निकाला जा रहा है। तालिबान सरकार के उप-प्रवक्ता बिलाल करीमी ने कहा, ‘भीषण भूकंप ने पक्तिका प्रांत के 4 जिलों को प्रभावित किया है। इस आपदा में देश के सैकड़ों लोगों की मौत होने और जख्मी होने की आशंका है। इस आपदा के चलते दर्जनों मकान तबाह हो गए हैं।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *