सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 27 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

मालदीव में हिंसक भीड़ ने योग सत्र को बनाया निशाना, राष्ट्रपति सोलिह ने दिए जांच के आदेश

1 मिनट पढ़ें
मालदीव में हिंसक भीड़ ने योग सत्र को बनाया निशाना, राष्ट्रपति सोलिह ने दिए जांच के आदेश

मालदीव में हिंसक भीड़ ने योग सत्र को बनाया निशाना, राष्ट्रपति सोलिह ने दिए जांच के आदेश

Advertisement

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर मालदीव की राजधानी माले में योग दिवस समारोह को निशाना बनाया गया है। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक भारतीय सांस्कृतिक केंद्र ने युवा, खेल और सामुदायिक अधिकारिता मंत्रालय के सहयोग से सुबह 06:30 बजे से योग सत्र का आयोजन किया था। हिंसक प्रदर्शनकारियों ने इस योग सत्र पर धावा बोलकर बाधित कर दिया। यह कार्यक्रम मालदीव नेशनल फुटबॉल स्टेडियम में आयोजित किया जा रहा था।

पुलिस ने गुस्साए भीड़ को तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़े

उग्र प्रदर्शनकारियों ने योग सत्र में भाग ले रहे लोगों से जल्द से जल्द स्टेडियम खाली करने को कहा था। भीड़ द्वारा योग सत्र में भाग ले रहे लोगों को धमकी भी दी गई। हालात को देखते हुए मालदीव पुलिस ने गुस्साए भीड़ को तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़े। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मामले को लेकर अब तक छह प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार किया गया है। मालदीव के राष्ट्रपति इब्राहिम मोहम्मद सोलिह ने योग दिवस समारोह पर हिंसक प्रदर्शन की जांच की घोषणा की है।

Advertisement

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *