सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 27 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

अग्निपथ पर 12 राज्यों में पहुंची हिंसा की आंच, 1 की मौत 13 घायल, 164 ट्रेनें रद्द

2 मिनट पढ़ें
अग्निपथ पर 12 राज्यों में पहुंची हिंसा की आंच, 1 की मौत 13 घायल, 164 ट्रेनें रद्द

अग्निपथ पर 12 राज्यों में पहुंची हिंसा की आंच, 1 की मौत 13 घायल, 164 ट्रेनें रद्द

Advertisement

 

अग्निपथ को लेकर देशभर में आक्रोश बढ़ता जा रहा है. हिंसा की आंच 12 राज्यों तक पहुंच गई है. विरोध प्रदर्शन के दौरान अब तक 1 की मौत हुई तो वहीं 13 घायल हो गए हैं. रेलवे को 164 ट्रेनें रद्द करनी पड़ी हैं तो वहीं 238 ट्रेनें प्रभावित हुई हैं. तेलंगाना के सिकंदराबाद में एक की मौत हो गई और 13 अन्य घायल हो गए। बिहार में उपमुख्यमंत्री के घर पर हमला हुआ।

पुलिस ने 35 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया

बिहार के मधेपुरा में छात्रों ने आंदोलन कर बीजेपी कार्यालय में आग लगा दी। प्रदर्शनकारियों ने पहले कार्यालय में तोड़फोड़ की, फिर आग लगा दी। देश के कई हिस्सों में ट्रेनों को रद्द कर दिया गया। तमिलनाडु के त्रिची रेलवे स्टेशन पर विरोध प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शनकारी रेलवे ट्रैक पर बैठ गए और इस योजना को वापस लेने की मांग की। पुलिस ने 35 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया।

Advertisement

प्रदर्शनकारियों ने तीन ट्रेन की 28 बोगियों में लगायी आग

मौके पर पहुंचे रेलवे पुलिस अधिकारियों ने छात्रों को शांत कराया और उन्हें पटरी से उतार दिया। बिहार में प्रदर्शनकारियों ने तीन ट्रेन की 28 बोगियों में आग लगा दी। समस्तीपुर जिले में प्रदर्शनकारियों ने नई दिल्ली से दरभंगा जाने वाली बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस ट्रेन के 10 डब्बों को आग के हवाले कर दिया।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *