सत्य के साथ • आपके साथरविवार, 8 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Delhi Building Collapse: दिल्ली में इमारतें नहीं, निगम का भ्रष्टाचार और प्रशासनिक व्यवस्था ढह रही है : श्याम सुन्दर अग्रवालFood Adulteration: मिलावट के खिलाफ मुख्यमंत्री का सड़क पर उतरना जन स्वास्थ्य के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता का प्रमाण : रोमेश चंद्र गुप्ताFood Adulteration: मुख्यमंत्री की सक्रियता से मिलावटखोरों में मचेगा हड़कंप, जनता की सेहत से समझौता नहीं करेगी सरकार : गुरमीत सिंह सूराPoland Shooting: क्राकोव के मुख्य बाजार में कार से अंधाधुंध फायरिंग, छह लोगों की मौत, 15 घायल; हमलावर गिरफ्तारIND vs NZ: छोटे लक्ष्य का पीछा करने में छूटे भारत के पसीने, दूसरे वनडे में चार रन से जीतकर सीरीज में 2-0 की बढ़तSharad Pawar Health Update: शरद पवार की सेहत में सुधार, तीन दिन बाद मुंबई के अस्पताल से मिली छुट्टी; घर पर जारी रहेगा इलाजSonia Gandhi Memoir: मोदी सरकार पर लोकतंत्र को नुकसान पहुंचाने का आरोप, आपातकाल और राजीव गांधी से रिश्ते पर भी बोलीं सोनिया; भाजपा का पलटवारBismillah Khan House: पुश्तैनी मकान पर बुलडोजर चलने के अखिलेश यादव के दावे को परिवार ने नकारा, खुद करा रहा पुनर्निर्माण; भूतल पर बनेगा संग्रहालय

19 यात्रियों को ले जा रहा विमान नेपाल में लापता, 4 भारतीय और 3 जापानी नागरिक भी थे सवार

2 मिनट पढ़ें

Handout image shows a Tara Air DHC-6 Twin Otter, tail number 9N-AET, in Simikot, Nepal December 1, 2021. Picture taken December 1, 2021. Madhu Thapa/Handout via REUTERS ATTENTION EDITORS - THIS IMAGE HAS BEEN SUPPLIED BY A THIRD PARTY. NO RESALES. NO ARCHIVES. MANDATORY CREDIT. THIS PICTURE WAS PROCESSED BY REUTERS TO ENHANCE QUALITY. AN UNPROCESSED VERSION HAS BEEN PROVIDED SEPARATELY.

Advertisement

19 यात्रियों को ले जा रहा नेपाल में तारा एयर का एक विमान का संपर्क एयरपोर्ट से टूट गया है। इसमें 19 यात्री सवार थे और साथ ही विमान में तीन क्रू मेंबर्स भी थे। लापता हुए तारा एयर के इस विमान में 4 भारतीय और 3 जापानी नागरिक भी सवार थे जबकि बाकी सभी यात्री नेपाल क्व रहने वाले थे। नेपाल के एयरपोर्ट अधिकारी ने बताया कि विमान ने पोखरा से जोमसोम के लिए सुबह 9:55 बजे उड़ान भरी थी। गृह मंत्रालय के प्रवक्ता फदींद्र मणि पोखरेल ने बताया कि मिनिस्ट्री ने लापता विमान की तलाश के लिए मस्टैंग और पोखरा से दो प्राइवेट हेलीकॉप्टर को तैनात किया गया हैं। नेपाल सेना के हेलिकॉप्टर को भी तलाशी के लिए तैनात करने की तैयारी की जा रही है। मुख्य जिला अधिकारी नेत्र प्रसाद शर्मा ने बताया, “विमान को मस्टैंग जिले में जोमसोम के आसमान के ऊपर देखा गया था और फिर उसे माउंट धौलागिरी की ओर मोड़ दिया गया, जिसके बाद वह संपर्क में नहीं आया।” वहीं, तारा एयर के प्रवक्ता सुदर्शन बरतौला ने बताया कि इस फ्लाइट पर कैप्टन प्रभाकर प्रसाद घिमिरे, सह-पायलट उत्सव पोखरेल और एयर होस्टेस किसमी थापा सवार थे।

Advertisement

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *