सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 27 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

जम्मू कश्मीर में आतंकियों की लगातार दूसरे दिन कायराना हरकत, टीवी एक्ट्रेस की गोली मारकर हत्या

2 मिनट पढ़ें
जम्मू कश्मीर में आतंकियों की लगातार दूसरे दिन कायराना हरकत, टीवी एक्ट्रेस की गोली मारकर हत्या

जम्मू कश्मीर में आतंकियों की लगातार दूसरे दिन कायराना हरकत, टीवी एक्ट्रेस की गोली मारकर हत्या

Advertisement

जम्मू कश्मीर में आतंकियों की लगातार दूसरे दिन कायराना हरकत, टीवी एक्ट्रेस की गोली मारकर हत्या

जम्मू कश्मीर की शांत वादियों में आतंकवादियों ने लगातार दूसरे दिन कायराना हरकत दिखाई है। बडगाम में आतंकियों ने टीवी महिला एक्ट्रेस को गोलियों से भून दिया। इस हमले में महिला की मौत हो गई है। हमले में उसका भतीजा भी घायल हो गया है।

पुलिस के एक कांस्टेबल की गोली मारकर हत्या कर दी थी

इससे पहले आतंकियों ने श्रीनगर में पुलिस के एक कांस्टेबल की गोली मारकर हत्या कर दी थी। एक शीर्ष पुलिस अधिकारी ने बताया कि आतंकवादियों ने अभिनेत्री अमरीन और उनके 10 वर्षीय भतीजे पर हिशरू चदूरा में उनके आवास के बाहर गोलीबारी की। अधिकारी ने बताया कि दोनों को तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। जहां अमरीन ने दम तोड़ दिया। जबकि दस साल के भतीजे के हाथ पर गोली लगी है।

Advertisement

उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है

उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, घटना करीब शाम को 7 बजकर 55 मिनट की बताई जा रही है। जम्मू कश्मीर पुलिस ने ट्वीट किया,”आतंकवादियों ने एक महिला अमरीन भट निवासी हुशरू चदूरा पर उनके घर पर गोलीबारी की। उसे घायल अवस्था में अस्पताल ले जाया गया जहाँ डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उसका 10 वर्षीय भतीजा जो भी था घर पर उनके हाथ में गोली लगी है।”

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *