सत्य के साथ • आपके साथगुरुवार, 26 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

दक्षिण कोरिया का दावा, उत्तर कोरिया ने दागी मिसाइल, अज्ञात लक्ष्य को बनाया निशाना

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

दक्षिण कोरिया की ओर से दावा किया गया है कि उत्तर कोरिया ने पूर्व की दिशा में एक अज्ञात मिसाइल दागी है. इस मिसाइल और इसके लक्ष्य की अभी तक जानकारी नहीं मिल पाई है. यह हरकत ऐसे समय की गई है, जब उत्तर कोरियाई नेता सीधे तौर पर धमकी दे चुके हैं कि वह जरूरत पड़ने पर परमाणु हथियारों का भी इस्तेमाल कर सकते हैं. उत्तर कोरिया द्वारा किए गए मिसाइल परीक्षण की पुष्टि दक्षिण कोरिया और जापान के अधिकारियों द्वारा की गई है. परीक्षण पर दक्षिण कोरिया के ज्वाइंट चीफ ऑफ स्टाफ ने बताया कि यह प्रक्षेपण बुधवार को किया गया।

उत्तरी कोरिया ने शायद बैलेस्टिक मिसाइल का किया परीक्षण

वहीं, जापान का कहना है कि उत्तरी कोरिया ने शायद बैलेस्टिक मिसाइल का परीक्षण किया है. मिसाइल परीक्षण उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग-उन द्वारा प्योंगयांग में एक विशाल सैन्य परेड में दिए भाषण के एक हफ्ते बाद किया गया है. जिसमें जोंग ने परमाणु हथियारों के निर्माण में तेजी लाने का संकल्प व्यक्त किया था और कहा था कि किसी देश के उकसाने पर वह परमाणु हथियार इस्तेमाल करने से पीछे नहीं रहेगा. विशेषज्ञों का कहना है कि प्रतिबंधों में राहत और अन्य रियायतें हासिल करने के लिए अमेरिका पर दबाव बनाने के लिए उत्तर कोरिया लगातार हथियारों का परीक्षण कर रहा है।

Advertisement

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *