Home Breaking News AAP विधायक आतिशी ने संयुक्त राष्ट्र महासभा में किया ‘दिल्ली मॉडल’ का...

AAP विधायक आतिशी ने संयुक्त राष्ट्र महासभा में किया ‘दिल्ली मॉडल’ का गुणगान

0
275
AAP विधायक आतिशी ने संयुक्त राष्ट्र महासभा में किया 'दिल्ली मॉडल' का गुणगान
AAP विधायक आतिशी ने संयुक्त राष्ट्र महासभा में किया 'दिल्ली मॉडल' का गुणगान

भारत के बाद अब संयुक्त राष्ट्र महासभा में भी ‘दिल्ली मॉडल’ की गूंज सुनाई दी है। आम आदमी पार्टी की विधायक आतिशी ने यूएनजीए में अपने संबोधन में दिल्ली में केजरीवाल शासन मॉडल की खूबियां बताते हुए इन पर प्रकाश डाला। दिल्ली के मुख्यमंत्री और ‘आप’ के राष्ट्रीय संयोजक केजरीवाल ने आतिशी को इस उपलब्धि के लिए बधाई दी है। कालकाजी सीट से विधायक आतिशी ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी से स्नातक हैं।

केजरीवाल ने कहा, ”भारत के लिए गर्व का क्षण

आतिशी द्वारा संयुक्त राष्ट्र महासभा को संबोधित करने के बाद मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने उनकी प्रशंसा की और कहा कि शहरी शासन के कई क्षेत्रों में समाधान के लिए आज दुनिया दिल्ली की ओर देख रही है। आतिशी द्वारा UNGA में भाषण वाले एक पोस्ट को री-ट्वीट करते हुए केजरीवाल ने कहा, ”भारत के लिए गर्व का क्षण। दिल्ली और ‘आप’ ने भारतीयों को गौरवान्वित किया है। दुनिया अब शहरी शासन के कई क्षेत्रों में समाधान के लिए दिल्ली की ओर देख रही है। हम सभी दुनिया को एक बेहतर जगह बनाने के लिए एक-दूसरे से सीखेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here