सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 27 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

CRPF जवानों पर हुए हमले का सुरक्षाबलों ने लिया बदला, लश्कर के दो आतंकवादी को मुठभेड़ में किया ढेर

2 मिनट पढ़ें
CRPF जवानों पर हुए हमले का सुरक्षाबलों ने लिया बदला, लश्कर के दो आतंकवादी को मुठभेड़ में किया ढेर

CRPF जवानों पर हुए हमले का सुरक्षाबलों ने लिया बदला, लश्कर के दो आतंकवादी को मुठभेड़ में किया ढेर

Advertisement

CRPF जवानों पर हुए हमले का सुरक्षाबलों ने लिया बदला, लश्कर के दो आतंकवादी को मुठभेड़ में किया ढेर

जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के जवानों पर हाल में हुए हमले में शामिल रहे लश्कर-ए-तैयबा के दो पाकिस्तानी आतंकवादी शहर में आज हुई मुठभेड़ में मारे गए, जबकि तीन सुरक्षाकर्मी घायल हो गए। कश्मीर के पुलिस महानिरीक्षकविजय कुमार ने बताया कि पुलिस चार अप्रैल को सीआरपीएफ कर्मियों पर हुए हमले के दिन से ही दोनों पाकिस्तानी आतंकवादियों का पीछा कर रही थी और आज उनके ठिकाने का पता लगाने के बाद अभियान शुरू किया गया था।

रविवार को उनके ठिकाने का पता लगाने के बाद अभियान शुरू किया गया था

कश्मीर के पुलिस महानिरीक्षक (आईजीपी) विजय कुमार ने बताया कि पुलिस चार अप्रैल को सीआरपीएफ कर्मियों पर हुए हमले के दिन से ही दोनों पाकिस्तानी आतंकवादियों का पीछा कर रही थी और रविवार को उनके ठिकाने का पता लगाने के बाद अभियान शुरू किया गया था।

आतंकवादियों का मारा जाना पुलिस और सीआरपीएफ के लिए एक बड़ी सफलता है

उन्होंने मुठभेड़ स्थल के पास संवाददाताओं से कहा, ‘‘उनका (आतंकवादियों का) मारा जाना पुलिस और सीआरपीएफ के लिए एक बड़ी सफलता है। मैं एक संदेश देना चाहता हूं कि जो कोई भी निर्दोष पुलिस कर्मियों, नागरिकों या पत्रकारों या किसी पर भी हमला करेगा, चाहे वह पाकिस्तानी हो या स्थानीय आतंकवादी हो, उसे मार गिराया जाएगा।’’

Advertisement

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि बिशंबर नगर इलाके में आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिलने पर सुरक्षाबलों ने इलाके की घेराबंदी कर तलाश अभियान शुरू किया था, जिसके बाद आतंकवादियों ने उन पर गोलीबारी शुरू कर दी।

आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई

अधिकारी के अनुसार, सुरक्षाबलों ने जवाबी कार्रवाई की, जिसके चलते आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई और दो आतंकवादी मारे गए। उन्होंने बताया कि दोनों आतंकवादी लश्कर-ए-तैयबा से संबद्ध थे। अधिकारी ने बताया कि इस दौरान मुठभेड़ में तीन सुरक्षाकर्मी भी घायल हो गए।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *