सत्य के साथ • आपके साथगुरुवार, 26 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

MCD Merger Bill 2022: दिल्ली में तीनों MCD को एक करने का बिल लोकसभा में किया गया पेश, विपक्षी दलों ने किया विरोध

2 मिनट पढ़ें
MCD Merger Bill 2022: दिल्ली में तीनों MCD को एक करने का बिल लोकसभा में किया गया पेश, विपक्षी दलों ने किया विरोध

MCD Merger Bill 2022: दिल्ली में तीनों MCD को एक करने का बिल लोकसभा में किया गया पेश, विपक्षी दलों ने किया विरोध

Advertisement

MCD Merger Bill 2022: दिल्ली में तीनों MCD को एक करने का बिल लोकसभा में किया गया पेश, विपक्षी दलों ने किया विरोध

दिल्ली में तीनों नगर निगमों को एक करने का बिल लोकसभा में पेश कर दिया गया है. केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने लोकसभा में इस बिल को पेश किया. जबकि बिल पेश किए जाने को लेकर कांग्रेस, आरएसपी और बीएसपी ने विरोध किया और इसे गलत बताया. जो बिल केंद्र सरकार की तरफ से पेश किया गया है, उसमें दिल्ली नगर निगम में सीटों की अधिकतम सीमा 250 रखी गई है. जबकि फिलहाल तीनों निगमों को मिलाकर 272 सीटें हैं. जब तक चुनाव नहीं होते तब तक नगर निगमों पर निगरानी के लिए केंद्र सरकार एक स्पेशल अफ़सर नियुक्त करेगी. वहीं सीटों के निर्धारण के लिए परिसीमन किया जाएगा।

लोकसभा में विपक्षी दलों का विरोध

अब लोकसभा में बिल पेश किए जाने के बाद सरकार इसे संसद के दोनों सदनों में पास करवाना चाहेगी. जिसके बाद दिल्ली में कई साल पहले की तरह सिर्फ एक ही नगर निगम होगा. लोकसभा में इस बिल को लेकर हंगामा भी हुआ. कांग्रेस के मनीष तिवारी ने इस बिल को संसद के अधिकार के बाहर बताते हुए बिल को पेश करने का विरोध किया. उनके अलावा आरएसपी के एनके प्रेमचंद्रन, कांग्रेस के गौरव गोगोई और बीएसपी के रितेश पांडेय ने बिल का विरोध किया.

Advertisement

AAP ने किया जीत का दावा

बता दें कि 2011 में दिल्ली में तीन नगर निगमों का गठन किया गया, तब से 2022 तक तीनों की सत्ता पर भाजपा का कब्जा है. वहीं, इससे पहले 2007 से 2012 तक भी नगर निगम में भाजपा सत्ता में थी. लेकिन अब तीनों निगमों को एक करने को दिल्ली की सत्ता पर काबिज आम आदमी पार्टी (आप) ने नगर निकाय चुनावों में देरी करने का ‘तरीका’ बताया, लेकिन साथ ही कहा कि नगर निगमों के विलय से चुनाव में उस पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा. आप ने दावा किया कि दिल्ली की जनता ने शहरी निकाय से भाजपा को बाहर करने का मन बना लिया है.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *