सत्य के साथ • आपके साथगुरुवार, 26 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

Meerut Train Fire: सहारनपुर से दिल्ली जा रही पैसेंजर ट्रेन में लगी आग, इंजन सहित दो डब्बे हुए जलकर राख

2 मिनट पढ़ें
Meerut Train Fire: सहारनपुर से दिल्ली जा रही पैसेंजर ट्रेन में लगी आग, इंजन सहित दो डब्बे हुए जलकर राख

Meerut Train Fire: सहारनपुर से दिल्ली जा रही पैसेंजर ट्रेन में लगी आग, इंजन सहित दो डब्बे हुए जलकर राख

Advertisement

Meerut Train Fire: सहारनपुर से दिल्ली जा रही पैसेंजर ट्रेन में लगी आग, इंजन सहित दो डब्बे हुए जलकर राख

यूपी के सहारनपुर से दिल्‍ली जा रही पैसेंजर ट्रेन में आज सुबह मेरठ के दौराला स्‍टेशन पर अचानक आग लग गई। बताया जा रहा है कि ट्रेन के ब्रेक जाम होने के चलते यह हादसा हुआ। आग की तेज लपटों से ट्रेन के इंजन सहित दो डिब्‍बे जलकर राख हो गए। प्रत्‍यक्षदर्शियों के अनुसार ट्रेन जैसे ही दौराला स्‍टेशन पर पहुंची उसके इंजन में नीचे से तेज आग लग गई। इंजन के पास के डिब्‍बों में सवार यात्रियों को पैर के नीचे से धुआं और चिंगारी निकलती दिखी तो वे शोर मचाते हुए नीचे उतरकर प्‍लेटफार्म पर दौड़ पड़े।

अन्‍य यात्रियों और ड्राइवर को आगाह किया

उन्‍होंने अन्‍य यात्रियों और ड्राइवर को आगाह किया। ट्रेन में आग की सूचना मिलते ही पीछे के डिब्‍बों में सवार यात्रियों के बीच भी हड़कंप मच गया। आनन-फानन में यात्री ट्रेन स्टेशन पर कूद पड़े। इस दौरान इंजन के चालक दल ने सूझबूझ दिखाते हुए यात्रियों की मदद से ट्रेन के अन्य डब्बे को काटकर जलती हुई ट्रेन से अलग किया। आग लगी बोगियों को अलग करने में यात्रियों का योगदान महत्वपूर्ण रहा। नहीं तो ट्रेन की कई बोगियों तक आग पहुंच सकती थी।

Advertisement

यात्रियों ने सहयोग करते हुए ट्रेन के डब्बे को धक्का लगाया

यात्रियों ने सहयोग करते हुए ट्रेन के डब्बे को धक्का लगाया और पूरी ट्रेन को जलने से बचाया, जिसके बाद फायर ब्रिगेड कर्मचारियों ने आग पर काबू पाया। यात्री अगर हिम्मत नहीं दिखाते तो पूरी ट्रेन जलकर राख हो जाती।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *