रूस के राष्ट्रपति पुतिन ने की सुरक्षा परिषद के साथ बैठक,कहा- यूक्रेन पर कब्जा नहीं करेंगे
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने देश की रक्षा परिषद के साथ बैठक की। इस दौरान पुतिन ने कहा कि यूक्रेन पर कब्जा नहीं करेंगे। इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि यूक्रेन को परमाणु हथियान नहीं बनाने देंगे। पुतिन ने यबह आरोप भी लगाया कि यूक्रेन अपने नागरिकों को ढाल बना रहा है। जानकारी के अनुसार पुतिन ने यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमिर जेलेंस्की इस्तीफे की मांग भी उठाई है।
यूक्रेन की सेना को सत्ता अपने हाथ में ले लेनी चाहिए
उन्होंने कहा कि यूक्रेन की सेना को सत्ता अपने हाथ में ले लेनी चाहिए। इससे पहले पुतिन ने कहा ता कि हम यूक्रेन के साथ बातचीत के लिए अपना उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल मिंस्क भेजने के लिए तैयार हैं। इससे पहले रूस की सेना ने दावा किया था कि उसने यूक्रेन की राजधानी कीव के बाहर स्थित कूटनीतिक रूप से महत्वपूर्ण एयरपोर्ट पर कब्जा कर लिया है और कीव का पश्चिम से संपर्क काट दिया है। दूसरी ओर यूक्रेन ने दावा किया है कि हमारी सेना ने रूस के 1000 से अधिक सैनिकों को मार गिराया है।