Home Breaking News युद्ध का ऐलान कर पुतिन की यूक्रेन सेना को धमकी, कहा- हथियार...

युद्ध का ऐलान कर पुतिन की यूक्रेन सेना को धमकी, कहा- हथियार रख दो और घर लौट जाओ

0
246
युद्ध का ऐलान कर पुतिन की यूक्रेन सेना को धमकी, कहा- हथियार रख दो और घर लौट जाओ
युद्ध का ऐलान कर पुतिन की यूक्रेन सेना को धमकी, कहा- हथियार रख दो और घर लौट जाओ

 

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने यूक्रेन पर हमले का ऐलान कर दिया है। यही नहीं वह य़ुद्ध को लेकर बेहद आक्रामक हैं। पुतिन ने यूक्रेन के सैनिकों से धमकी भरे अंदाज में कहा है कि वे हथियारों को रख दें और अपने घरों को लौट जाएं। एक रिपोर्ट के मुताबिक पुतिन ने यूक्रेन की सेना से कहा, ‘मैं आप लोगों से अपील करता हूं कि अपने हथियारों को रख दें और घरों को लौट जाएं। यूक्रेन के जो सैनिक हमारी इस मांग को मान लेंगे, उन्हें युद्ध क्षेत्र से सुरक्षित लौटने की परमिशन दी जाएगी और वे अपने परिवारों से मिल सकेंगे।’ इस बीच यूक्रेन के विदेश मंत्री ने भी रूस के हमले की पुष्टि की है और दुनिया से पुतिन को रोकने की अपील की है।

पुतिन ने दूसरे देशों को भी धमकी भरे अंदाज में कहा

इस बीच मीडिया रिपोर्ट्स में बताया गया है कि यूक्रेन की राजधानी कीव में कई बम धमाकों की आवाज सुनी गई है। यही नहीं व्लादिमीर पुतिन ने दूसरे देशों को भी धमकी भरे अंदाज में कहा है कि वे इस मसले से दूर रहें। यदि कोई दूसरी सेना रूस के सामने आती है तो फिर उसे भी अंजाम भुगतना होगा। पुतिन ने कहा, ‘आज यूक्रेन से जिस तरह दूसरे देश की ताकतें काम कर रही हैं, उससे रूस खुद को सुरक्षित और विकास की दिशा में आगे बढ़ता हुआ महसूस नहीं कर पा रहा है।’ पुतिन की यह टिप्पणी अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन की उस टिप्पणी के बाद सामने आई है, जिसमें उन्होंने कहा था कि युद्ध की स्थिति में लाखों लोगों की जान जा सकती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here