सत्य के साथ • आपके साथरविवार, 22 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Delhi Railway Development: केंद्र व दिल्ली सरकार मिलकर कर रही है दिल्ली के विकास के लिए कार्य : राजकुमार बल्लनIndia Biennale 2026: इंडिया बिएनाले से अंतरराष्ट्रीय सांस्कृतिक मानचित्र पर नई पहचान बनाएगी दिल्ली : विनोद जायसDelhi Pollution, Delhi Air Pollution, Ramesh Chandra Gupta, Rekha Gupta Government, Delhi GovernmenYuzvendra Chahal BJP: क्रिकेटर युजवेंद्र चहल भाजपा में शामिल, ओबीसी मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में बने विशेष आमंत्रित सदस्यPM Modi Gold Price: पीएम मोदी बोले- लोगों ने मेरी बात मानी, सोना कम खरीदा और पैसे बचे; बताया कैसे घटे दामAmit Shah Kashmir: अमित शाह बोले- कश्मीर घाटी में अब एक भी स्थानीय आतंकी नहीं, पुलवामा में मारा गया आखिरी लश्कर आतंकीAndhra Pradesh Car Accident: पेलुरु के पास नहर में गिरी बारातियों की कार, 4 लोगों की मौत; नवविवाहित जोड़ा बचाKurla Couple Assault: कुर्ला गार्डन में कपल से मारपीट: छह नाबालिग आरोपी दो हफ्ते के लिए सुधार गृह भेजे गए

रात ढाई बजे यूक्रेन पर हमला करेगा रूस, अमेरिकी रक्षा सूत्र का दावा- पुतिन कर सकते हैं ऐलान

3 मिनट पढ़ें
रात ढाई बजे यूक्रेन पर हमला करेगा रूस, अमेरिकी रक्षा सूत्र का दावा- पुतिन कर सकते हैं ऐलान

रात ढाई बजे यूक्रेन पर हमला करेगा रूस, अमेरिकी रक्षा सूत्र का दावा- पुतिन कर सकते हैं ऐलान

Advertisement

रात ढाई बजे यूक्रेन पर हमला करेगा रूस, अमेरिकी रक्षा सूत्र का दावा- पुतिन कर सकते हैं ऐलान

अमेरिकी रक्षा सूत्रों ने दावा किया है कि कल सुबह साढ़े पांच बजे रूस अपने सैनिकों के साथ यूक्रेन पर हमला करेगा। अमेरिका का ये भी दावा है कि तड़के तीन बजे रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन इस हमले की आधिकारिक घोषणा करेंगे। रिपोर्ट्स के मुताबिक, रूसी सेना बुधवार को स्थानीय समयानुसार तड़के 3 बजे व्लादिमीर पुतिन की घोषणा के बाद साढ़े 5 बजे कई मोर्चों पर यूक्रेन पर आक्रमण शुरू कर देगा।

युद्ध का ऐलान आज रात साढ़े 12 बजे होगा

भारतीय समयानुसार, युद्ध का ऐलान आज रात साढ़े 12 बजे होगा। जबकि देर रात ढाई बजे रूस यूक्रेन के हिस्सों पर हमला बोल देगा। मीडिया रिपोर्ट्स का कहना है कि रूसी सैनिकों के साथ युद्ध टैंक सीमा पार करने से पहले कीव के सैन्य और सरकारी कमांड और नियंत्रण केंद्रों पर हवाई हमला करेगा। अमेरिकी सूत्रों के मुताबिक, रूस की पहली कोशिश राजधानी कीव को अपने कब्जे में लेने की होगी। एक वरिष्ठ अमेरिकी सूत्र ने बताया कि अपने सैन्य बलों का उपयोग करके रूस यूक्रेन के दक्षिणी तट पर एक साथ भी हमला कर सकता है। उन्होंने एक पंक्ति के साथ चेतावनी दी- बुधवार तड़के तीन बजे। गौरतलब है कि यूक्रेन की पूर्वी सीमा के पास रूस के पास 126,000 से अधिक सैनिक हैं और उत्तर में बेलारूस में 80,000 सैनिक हैं।

Advertisement

सैनिकों की घरवापसी का ऐलान

रूस ने मंगलवार को इससे पहले कहा था कि सैन्य अभ्यास में हिस्सा ले रहीं कुछ सैन्य टुकड़ियां अपने सैन्य अड्डे के लिए लौटना शुरू करेंगी। हालांकि, रूस ने वापसी का ब्योरा नहीं दिया है, लेकिन इससे यह उम्मीद जगी थी कि शायद रूस की योजना यूक्रेन पर हमला करने की न हो।

रूस को अमेरिकी की धमकी

अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने एक बार फिर रूस को यूक्रेन पर आक्रमण करने पर गंभीर परिणाम भुगतने की चेतावनी देते हुए कहा है कि यदि यूक्रेन पर अगर रूस हमला करता है तो उसे गंभीर परिणाम भुगतने होंगे। रूस ने यूक्रेन की सीमा के समीप करीब 100,000 सैनिकों का जमावड़ा कर रखा है। इस कदम पर पश्चिम देश उसे चेतावनी दे रहे हैं और आरोप लगा रहे हैं कि उसका इरादा यूक्रेन पर हमला करने का है। हालांकि रूस ने बार-बार इनकार किया है कि उसकी यूक्रेन पर हमला करने की कोई योजना है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *