सत्य के साथ • आपके साथगुरुवार, 26 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

लालू यादव चारा घोटाले के पाँचवें मामले में दोषी क़रार,भेजा गया होटवार जेल

2 मिनट पढ़ें
लालू यादव चारा घोटाले के पाँचवें मामले में दोषी क़रार,भेजा गया होटवार जेल

लालू यादव चारा घोटाले के पाँचवें मामले में दोषी क़रार,भेजा गया होटवार जेल

Advertisement

लालू यादव चारा घोटाले के पाँचवें मामले में दोषी क़रार,भेजा गया होटवार जेल

 

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और राष्ट्रीय जनता दल प्रमुख लालू प्रसाद यादव को झारखंड में सीबीआई की विशेष अदालत ने चारा घोटाले के पाँचवें मामले में दोषी क़रार दिया है. अदालत 21 फ़रवरी को सज़ा की घोषणा करेगी और लालू यादव को उस दिन अदालत में मौजूद रहना होगा. हालाँकि अदालत ने जगदीश शर्मा समेत 33 दोषियों को आज सज़ा सुना दी. इन्हें तीन साल तक की सज़ा सुनाई गई है.

लालू यादव के वकीलों ने उनकी ख़राब सेहत का हवाला दिया

लालू यादव के वकीलों ने उनकी ख़राब सेहत का हवाला देते हुए सीबीआई कोर्ट में आवेदन दिया है. उनके एक अधिवक्ता आनंद कुमार ने बताया कि उस आवेदन में लालू यादव को 21 फ़रवरी तक अस्पताल में रखे जाने की गुज़ारिश की गई है. कोर्ट इस आवेदन पर दोपहर दो बजे सुनवाई करेगा.यह मामला क़रीब तीन दशक पुराना है. सीबीआई ने इस मामले में 64 केस दर्ज किए थे और लालू यादव का नाम इनमें से छह मुक़दमों में था. इनमें से पाँच केस बिहार विभाजन के बाद झारखंड में ट्रांसफ़र हो गए थे.

Advertisement

आज रात लालू को होटवार जेल में ही बितानी पड़े

मिली जानकारी के अनुसार कोर्ट ने सीधे रिम्‍स भेजने की बजाए लालू यादव को होटवार जेल भेजने का निर्देश दिया है। होटवार जेल में डॉक्‍टरों की टीम लालू के स्‍वास्‍थ्‍य की जांच कर रही है। डॉक्‍टरों की रिपोर्ट के बाद उन्‍हें रिम्‍स भेजा जा सकता है। हो सकता है आज रात लालू को होटवार जेल में ही बितानी पड़े।

लालू यादव के वकील ने अदालत से लालू यादव की उम्र और खराब तबीयत को लेकर गुहार लगाई थी। अधिवक्‍ता प्रभात कुमान ने कोर्ट में अर्जी देकर कहा था कि लालू प्रसाद यादव की तबीयत ठीक नहीं इसलिए जेल प्राधिकरण को निर्देश दिया जाए कि उन्‍हें रिम्‍स में शिफ्ट किया जाए।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *