सत्य के साथ • आपके साथरविवार, 22 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Delhi Railway Development: केंद्र व दिल्ली सरकार मिलकर कर रही है दिल्ली के विकास के लिए कार्य : राजकुमार बल्लनIndia Biennale 2026: इंडिया बिएनाले से अंतरराष्ट्रीय सांस्कृतिक मानचित्र पर नई पहचान बनाएगी दिल्ली : विनोद जायसDelhi Pollution, Delhi Air Pollution, Ramesh Chandra Gupta, Rekha Gupta Government, Delhi GovernmenYuzvendra Chahal BJP: क्रिकेटर युजवेंद्र चहल भाजपा में शामिल, ओबीसी मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में बने विशेष आमंत्रित सदस्यPM Modi Gold Price: पीएम मोदी बोले- लोगों ने मेरी बात मानी, सोना कम खरीदा और पैसे बचे; बताया कैसे घटे दामAmit Shah Kashmir: अमित शाह बोले- कश्मीर घाटी में अब एक भी स्थानीय आतंकी नहीं, पुलवामा में मारा गया आखिरी लश्कर आतंकीAndhra Pradesh Car Accident: पेलुरु के पास नहर में गिरी बारातियों की कार, 4 लोगों की मौत; नवविवाहित जोड़ा बचाKurla Couple Assault: कुर्ला गार्डन में कपल से मारपीट: छह नाबालिग आरोपी दो हफ्ते के लिए सुधार गृह भेजे गए

BSF ने पाकिस्तानी ड्रोन से गिराया गया RDX और IED बनाने का सामान बरामद किया

2 मिनट पढ़ें
BSF ने पाकिस्तानी ड्रोन से गिराया गया RDX और IED बनाने का सामान बरामद किया

BSF ने पाकिस्तानी ड्रोन से गिराया गया RDX और IED बनाने का सामान बरामद किया

Advertisement

BSF ने पाकिस्तानी ड्रोन से गिराया गया RDX और IED बनाने का सामान बरामद किया

सीमा सुरक्षा बल ने 2 पैकेट में करीब 4 किलोग्राम RDX (विस्फोटक), पिस्तौल और बम बनाने का सामान बरामद किया जिसे पाकिस्तान के जरिये आए ड्रोन से पंजाब में पाकिस्तान से लगती सीमा पर भारतीय क्षेत्र में गिराया गया था। BSF के प्रवक्ता ने कहा कि गुरदासपुर सेक्टर के पंजग्रेन इलाके में देर रात करीब एक बजे ‘पाकिस्तान की ओर से भारतीय क्षेत्र की तरफ उड़कर आ रही एक संदिग्ध वस्तु की आवाज’ सुनी गई, जिसके बाद सैनिकों ने ड्रोन पर गोलीबारी की। BSF के प्रवक्ता ने बताया, ‘ग्राम घग्गर और सिंघोके के क्षेत्र में तलाशी के दौरान BSF ने गेंहू के खेत से पीले रंग के 2 पैकेट बरामद किए

एक दूसरे से करीब 20 मीटर की दूरी पर पड़े थे और गिली मिट्टी में धंस गए थे

जो एक दूसरे से करीब 20 मीटर की दूरी पर पड़े थे और गिली मिट्टी में धंस गए थे।’ प्रवक्ता ने बताया कि शुरुआत में लगा कि पैकेट में मादक पदार्थ है, लेकिन जब उन्हें खोला गया तो उनमें से करीब 4.7 किलोग्राम RDX, चीन निर्मित पिस्तौल, 2 मैगजीन जिनमें 22 गोलिया थीं, 3 इलेक्ट्रॉनिक डेटोनेटर, टाइमर उपकरण, विस्फोट करने में इस्तेमाल तार, छर्रे, बैटरी, इस्पात का कनस्तर, नायलॉन के धागे, प्लास्टिक की पाइप, पैकिंग का सामान और एक लाख रुपये नकद मिले।’

Advertisement

इसी तरह के विस्फोटक का इस्तेमाल पिछले साल दिसंबर में लुधियाना की अदालत में हुए धमाके में किया गया

अधिकारियों ने बताया कि बरामद सामान का इस्तेमाल आरडीएक्स विस्फोटक युक्त इम्प्रोवाइस्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (IEDs) या बम बनाने में होना था, इसी तरह के विस्फोटक का इस्तेमाल पिछले साल दिसंबर में लुधियाना की अदालत में हुए धमाके में किया गया था. उन्होंने बताया कि इसी तरह का एक बम पिछले महीने दिल्ली की गाजीपुर फूल मंडी में भी मिला था. अधिकारी ने कहा कि यह खेप बाड़ से लगभग 2.7 किलोमीटर अंदर भारतीय इलाके में एक खेत में मिली थी. उन्होंने कहा कि प्रतीत होता है कि ड्रोन पाकिस्तान की ओर चला गया

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *