सत्य के साथ • आपके साथरविवार, 22 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Delhi Railway Development: केंद्र व दिल्ली सरकार मिलकर कर रही है दिल्ली के विकास के लिए कार्य : राजकुमार बल्लनIndia Biennale 2026: इंडिया बिएनाले से अंतरराष्ट्रीय सांस्कृतिक मानचित्र पर नई पहचान बनाएगी दिल्ली : विनोद जायसDelhi Pollution, Delhi Air Pollution, Ramesh Chandra Gupta, Rekha Gupta Government, Delhi GovernmenYuzvendra Chahal BJP: क्रिकेटर युजवेंद्र चहल भाजपा में शामिल, ओबीसी मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में बने विशेष आमंत्रित सदस्यPM Modi Gold Price: पीएम मोदी बोले- लोगों ने मेरी बात मानी, सोना कम खरीदा और पैसे बचे; बताया कैसे घटे दामAmit Shah Kashmir: अमित शाह बोले- कश्मीर घाटी में अब एक भी स्थानीय आतंकी नहीं, पुलवामा में मारा गया आखिरी लश्कर आतंकीAndhra Pradesh Car Accident: पेलुरु के पास नहर में गिरी बारातियों की कार, 4 लोगों की मौत; नवविवाहित जोड़ा बचाKurla Couple Assault: कुर्ला गार्डन में कपल से मारपीट: छह नाबालिग आरोपी दो हफ्ते के लिए सुधार गृह भेजे गए

कोलंबिया में भूस्खलन के कारण कम से कम 14 लोगों की मौत, 35 लोग घायल

2 मिनट पढ़ें
कोलंबिया में भूस्खलन के कारण कम से कम 14 लोगों की मौत, 35 लोग घायल

कोलंबिया में भूस्खलन के कारण कम से कम 14 लोगों की मौत, 35 लोग घायल

Advertisement

कोलंबिया में भूस्खलन के कारण कम से कम 14 लोगों की मौत, 35 लोग घायल

पश्चिमी कोलंबिया में एक शहर के एक रिहाइशी इलाके में भारी बारिश के कारण मंगलवार सुबह हुए भूस्खलन के कारण कम से कम 14 लोगों की मौत हो गई और 35 अन्य लोग घायल हो गए। अधिकारियों ने बताया कि परेरा नगर पालिका के रिसारल्डा में घातक भूस्खलन के बाद एक व्यक्ति के लापता होने की भी सूचना है। परेरा के मेयर कार्लोस माया ने बताया कि भूस्खलन के कारण 14 लोगों की मौत हो गई।

इलाके में भूस्खलन का खतरा बना हुआ है

उन्होंने सचेत किया कि इलाके में भूस्खलन का खतरा बना हुआ है। उन्होंने लोगों से इस जगह को खाली कर देने की अपील की, ताकि और लोग हताहत नहीं हों। भूस्खलन के कारण जो घर प्रभावित हुए हैं, उनमें से अधिकतर लकड़ी के बने थे। बचाव दलों ने 60 से अधिक घरों को खाली कराया है। कोलंबिया के राष्ट्रपति इवान डुके ने मृतकों के परिजन के प्रति संवेदनाएं व्यक्त की हैं।

Advertisement

राहत और बचाव का काम जारी है

राहत और बचाव का काम जारी है. भूस्खलन के बाद कई लोग घर छोड़कर सुरक्षित जगहों पर जा रहे हैं. कोलंबिया में पहाड़ी इलाकों, लगातार भारी बारिश और खराब घर निर्माण व्यवस्था (Informal House Construction) के कारण भूस्खलन आम है. देश की सबसे हालिया बड़ी भूस्खलन (Landslide) आपदा मोकोआ शहर में 2017 में हुई थी, जब 320 से अधिक लोगों की जान चली गई थी.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *