Home आमने सामने कूड़े के पहाड़ को कम करने के लिए दिल्ली में ट्रिपल इंजन...

कूड़े के पहाड़ को कम करने के लिए दिल्ली में ट्रिपल इंजन की सरकार कर रही है एक्शन मोड में कार्य : गुरमीत सिंह सूरा

0
58
गुरमीत सिंह सूरा

कूड़े के पहाड़ को कम करने के लिए दिल्ली में ट्रिपल इंजन की सरकार कर रही है एक्शन मोड में कार्य : गुरमीत सिंह सूरा

नई दिल्ली ( शिवा कौशिक ) : दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने ओखला लैंडफिल साइट का निरीक्षण किया और कूड़ा निस्तारण (वेस्ट प्रोसेसिंग) के कार्यों की प्रगति का जायजा लिया। इसी विषय पर बात करते हुए भाजपा दिल्ली प्रदेश मंत्री व दिल्ली प्रदेश अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रभारी गुरमीत सिंह सूरा ने कहा कि दिल्ली में कूड़े के पहाड़ को कम करने के लिए ट्रिपल इंजन की सरकार कर रही है एक्शन मोड में कार्य। उन्होंने बताया कि पिछले करीब डेढ़ वर्षों में ओखला, भलस्वा और गाजीपुर लैंडफिल साइट से 217.17 लाख मीट्रिक टन कचरे का निस्तारण किया गया है जिससे दिल्ली सरकार ने पिछले डेढ़ साल में तीनों लैंडफिल साइटों से लगभग 100 एकड़ जमीन को कूड़े से मुक्त (रिक्लेम) कर लिया है। श्री सूरा ने बताया कि मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने अधिकारियों को तय समयसीमा के भीतर काम में तेजी लाने और मिशन मोड में कार्य करने के निर्देश दिए है। उन्होंने बताया कि दिल्ली में कूड़े के पहाड़ों को पूरी तरह से हटाना दिल्ली सरकार का मुख्य लक्ष्य है। श्री सूरा ने बताया कि इसके लिए वैज्ञानिक कचरा प्रबंधन, वेस्ट टू रिसोर्स और नई प्रोसेसिंग क्षमताओं को तेजी से बढ़ाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने अधिकारियों को यह निर्देश दिए है कि सिर्फ पुराने कचरे को हटाना ही पर्याप्त नहीं है बल्कि लैंडफिल साइट के नीचे वर्षों से जमा कचरे के वैज्ञानिक निस्तारण के साथ साथ रोजाना आने वाले फ्रेश वेस्ट की प्रोसेसिंग व्यवस्था को भी मजबूत करना है। श्री सूरा ने बताया कि नई कचरा प्रोसेसिंग यूनिट्स को जल्द से जल्द पूरी क्षमता के साथ शुरू करने के निर्देश भी दिए गए है। उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार इस बात का खास ध्यान रख रही है कि लैंडफिल साइट पर नया कचरा जमा होकर दोबारा कूड़े का पहाड़ न बने।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here